दिल्ली में छात्राएं सड़क पर उतरीं: कालकाजी सामूहिक दुष्कर्म के विरोध में निकाला मार्च, महिला सुरक्षा की मांग
लेडी श्री राम कॉलेज की छात्राओं ने दक्षिणी दिल्ली के कालकाजी मंदिर के पास विरोध मार्च निकाला। ये मार्च आस्था कुंज पार्क में 17 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के विरोध में था।
विस्तार
दक्षिणी दिल्ली के आस्था कुंज पार्क में 17 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के विरोध में लेडी श्री राम कॉलेज की छात्राओं ने मार्च निकाला। छात्राओं ने दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा की मांग की। लेडी श्री राम कॉलेज आज भी बंद रहा । 25 सितंबर को भी मार्च निकाला जाएगा।
प्रदर्शन के दौरान एक छात्रा ने पीड़िता के प्रति एकजुटता व्यक्त की। उसने कहा कि वे सिर्फ इस पीड़िता का नहीं, बल्कि देश और राजधानी में ऐसी घटनाओं का शिकार हुई सभी लड़कियों का समर्थन कर रहे हैं। यह एक सॉलिडेटरी मार्च था।
दिल्ली: दक्षिणी दिल्ली के आस्था कुंज पार्क में 17 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म की जघन्य वारदात के विरोध में और दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा की मांग को लेकर लेडी श्री राम कॉलेज (LSR) की छात्राओं और अन्य छात्राओं ने कॉलेज परिसर के पास सॉलिडेटरी मार्च निकाला।… pic.twitter.com/dzICxAPK0U
— IANS Hindi (@IANSKhabar) September 23, 2026
उस लड़की के साथ इतनी भयानक घटना हुई है, हम पीड़िता को सपोर्ट कर रहे हैं। सिर्फ उसी के साथ नहीं, बल्कि देश और राजधानी में जितनी भी लड़कियों के साथ ऐसी घटनाएं हुई हैं, हम उन सभी के समर्थन में यहां आए हैं।
आस्था कुंज पार्क में कथित सामूहिक दुष्कर्म के बाद दिल्ली पुलिस ने मॉरिस नगर और दिल्ली विश्वविद्यालय उत्तरी परिसर के पास गश्त बढ़ा दी है। इसमें पैदल, स्कूटर गश्त और पिंक पुलिस टीमें तैनात की गई हैं।