सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   life of prisoners in jail Number of prisoners in Tihar jails doubled

जेल में ठूंसमठूंस: कैदियों की जिंदगी के भी नियम होते हैं, जो तिहाड़ में हो रहे हैं तार-तार

अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 27 Aug 2022 09:01 PM IST
विज्ञापन
सार

जेल में भीड़ को देखते हुए नरेला और बापरौला में दो जेल परिसर का निर्माण प्रस्तावित है। इसमें नरेला में जेल बनने के लिए जमीन आवंटित कर दिया गया है। अगले साल से जेल का निर्माण कार्य शुरू होने की संभावना है।

life of prisoners in jail Number of prisoners in Tihar jails doubled
तिहाड़ जेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

तिहाड़ की जेलों में कैदियों की संख्या दो गुनी हो गई है। तिहाड़ परिसर में स्थित नौ जेलों में क्षमता से ढ़ाई गुना अधिक कैदी है। वहीं मंडोली जेल में क्षमता से दो गुना अधिक कैदी बंद हैं। सूचना के अधिकार के तहत जेल प्रशासन ने इस बात की जानकारी दी है। 

Trending Videos


प्रशासन ने बताया कि तिहाड़ परिसर में स्थित कैदियों की क्षमता 52 सौ है, वहीं अभी इन जेलों में 13383 कैदी बंद हैं। वहीं मंडोली परिसर में स्थित छह जेलों में 1050 कैदियों को रखने की क्षमता है लेकिन इन जेलों में 2037 कैदी हैं। इसी तरह रोहिणी जेल की क्षमता 3776 है। जबकि यहां पर 4355 कैदी बंद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

जेलों की संख्या बढ़ने के बाद भी कैदियों की संख्या में कमी नहीं
तिहाड़ परिसर में अभी सबसे ज्यादा कैदी बंद हैं वहीं रोहिणी में कैदियों के हिसाब से कम दवाब है। कैदियों के लिए पहले केवल तिहाड़ जेल परिसर था। लेकिन कैदियों की संख्या बढ़ने के बाद रोहिणी और मंडोली जेल का निर्माण किया गया। लेकिन जेलों की संख्या बढ़ने के बाद भी कैदियों की संख्या में कोई कमी नहीं आई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed