फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Made two minors work in a hotel; arrested after 15 years

Delhi NCR News: दो नाबालिगों से होटल में कराता था मजदूरी, 15 साल बाद गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 06:52 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


नई दिल्ली। सेंट्रल जिला पुलिस ने बाल मजदूरी के मामले में 15 साल से फरार आरोपी को गिरफ्तार किया। पहचान मध्य प्रदेश के मुरैना निवासी दिलीप सिंह (33) के रूप में हुई है। उस पर साल 2011 में दो नाबालिगों से होटल में जबरन काम कराने के आरोप लगे थे। पुलिस के मुताबिक, आरोपी दिलीप के खिलाफ अदालत ने 17 अगस्त को गैर-जमानती वारंट जारी किया था। वह अदालत की कार्रवाई से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था। दिलीप को गिरफ्तार करने के लिए नबी करीम पुलिस की एक टीम का गठन किया गया। सेंट्रल जिला पुलिस उपायुक्त रोहित राजबीर सिंह ने बताया कि पुलिस टीम को मिली जानकारी के आधार पर टीम मध्य प्रदेश के गांव गुलाब का पुरा पहुंची, जहां स्थानीय पुलिस की मदद से आरोपी को ढूंढ निकाला गया और गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद आरोपी को दिल्ली लाया गया। लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उसका मेडिकल कराया गया और अदालत के समक्ष पेश किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article