सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Man arrested for blackmailing girls by making obscene pictures of them using their biodata photos

Delhi NCR News: बायोडेटा की फोटो से लड़कियों की अश्लील तस्वीरें बनाकर ब्लैकमेल करने वाला गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2026 07:56 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
-उत्तरी जिला पुलिस की साइबर थाना पुलिस ने आरोपी को भलस्वा डेयरी इलाके से दबोचा

-पहले भी आरोपी इसी तरह के दो मामलों में रहा शामिल, पुलिस कर रही आरोपी से पूछताछ
-मलकागंज निवासी 19 वर्षीय युवती की एआई से अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर कर रहा था ब्लैकमेल
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
नौकरी दिलवाने के नाम पर युवतियों का बायोडाटा मंगाकर उनकी फोटो को एआई से अश्लील बनाकर उनको ब्लैकमेल में उत्तरी जिला के साइबर थाना पुलिस ने आरोपियों को दबोचा है। आरोपियों की पहचान सौरव (30) के रूप में हुई है। आरोपी पीड़िताओं से पहचान बनाकर सोशल मीडिया के जरिये उनसे संपर्क करता था। बाद में एआई की मदद से उनके अश्लील वीडियो और फोटो बनाकर लंबे समय तक ब्लैकमेल कर उनसे पैसे वसूलता था। आरोपी पहले भी 2022 और 2023 में इसी तरह ब्लैकमेलिंग की दो वारदातों में शामिल रह चुका है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर इस बात का पता लगा रही कि आरोपी ने अब तक कितनी लड़कियों से वसूली की है।
उत्तरी जिला के पुलिस उपायुक्त राजा बांठिया ने बताया कि पिछले दिनों मलकागंज निवासी 19 साल की एक युवती ने एनसीआरपी पोर्टल पर एक शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़िता ने बताया कि एक युवक ने उसके व्हाट्सएप नंबर पर मैसेज भेजकर उनकी एक अश्लील फोटो भेजी। आरोपी ने बातचीत के लिए पीड़िता से स्नैपचैट अकाउंट बनाकर उस पर बात करने के लिए कहा। बाद में आरोपी ने फोटो सोशल मीडिया पर डालने की धमकी देकर 30 हजार रुपये की डिमांड की। पीड़िता के परिवार ने डरकर ऑन लाइन पैसे भेज दिए। इसके बाद फरवरी 2026 में आरोपी ने दोबारा पैसों की डिमांड की। इस बार 10 हजार रुपये लेने के बाद भी आरोपी लगातार और पैसों की डिमांड करता रहा। इसके अलावा वह दूसरी महिलाओं के नंबर भी पीड़िता से मांगने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नौकरी दिलाने का झांसा देकर फंसाता था अपने जाल में : पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह सोशल मीडिया के जरिए युवतियों को नौकरी दिलवाने का झांसा देता था। उनका बायोडाटा मंगाने के बाद वह उनका विश्वास जीत लेता था। बाद में वह बातचीत के दौरान उनसे वीडियो कॉल या दूसरे माध्यम से संपर्क करता था। इसके बाद उनकी फोटो या वीडियो लेकर एआई की मदद से उससे छेड़छाड़ कर देता था। बाद में आरोपी छेड़छाड़ की गई फोटो की मदद से वसूली करता था। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article