फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Manusmriti burnt outside RSS headquarters

Delhi NCR News: आरएसएस मुख्यालय के बाहर युवा कांग्रेस ने जलाई मनुस्मृति

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 05:37 PM IST
विज्ञापन
-उदय भानु चिब बोले-देश संविधान से चलेगा, मनुस्मृति से नहीं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। भारतीय युवा कांग्रेस ने रविवार को झंडेवालान स्थित आरएसएस मुख्यालय के बाहर मनुस्मृति जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने भाजपा और आरएसएस पर जातिगत भेदभाव की सोच को बढ़ावा देने का आरोप लगाया।
प्रदर्शन के दौरान उदय भानु चिब हाथ में संविधान की प्रति लेकर पहुंचे। उन्होंने आरएसएस मुख्यालय के बाहर मनुस्मृति जलाई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा और आरएसएस के खिलाफ नारे भी लगाए। चिब ने कहा कि देश में इस समय दो विचारधाराओं के बीच लड़ाई है। एक तरफ संविधान की विचारधारा है और दूसरी तरफ भाजपा-आरएसएस की विचारधारा है। उन्होंने उत्तराखंड में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के कार्यक्रम के बाद मंच के शुद्धीकरण का भी मुद्दा उठाया। चिब ने कहा कि किसी नेता के कार्यक्रम के बाद मंच का शुद्धीकरण करना केवल एक व्यक्ति का अपमान नहीं है, बल्कि यह देश के करोड़ों दलितों और संविधान की भावना का अपमान है।
विज्ञापन


पुलिस ने चिब को हिरासत में लिया
प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस ने उदय भानु चिब को हिरासत में ले लिया। पुलिस उन्हें पहाड़गंज थाने ले गई। प्रदर्शन में युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरि कृष्णा समेत संगठन के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed