{"_id":"6a98274c34c0e11796057e60","slug":"master-plan-aap-attacks-bjp-government-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-153145-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"मास्टर प्लान : आप का भाजपा सरकार पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मास्टर प्लान : आप का भाजपा सरकार पर हमला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधायक संजीव झा का दावा- यमुना खादर में बसे 17-18 लाख लोगों के घरों पर मंडरा रहा खतरा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) ने दिल्ली मास्टर प्लान-2047 को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। आप विधायक संजीव झा ने दावा किया कि मास्टर प्लान लागू होने से यमुना खादर में बसे करीब 17-18 लाख लोगों के घरों पर संकट खड़ा हो जाएगा।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में झा ने कहा कि भाजपा के सत्ता में आने के बाद यमुना से सटे ओ-जोन में लगातार मकान तोड़े जा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा नेता, विधायक और सांसद पहले लोगों को नुकसान नहीं होने का भरोसा दिला रहे थे, लेकिन मास्टर प्लान में स्थिति अलग दिखाई गई है।
झा के मुताबिक, बुराड़ी से बदरपुर तक कई रिहायशी कॉलोनियां ओ-जोन में आती हैं, जिन्हें कांग्रेस शासन में नियमितीकरण के लिए सूचीबद्ध किया गया था। उनका दावा है कि मास्टर प्लान-2047 में इन इलाकों में निर्माण पर रोक को वैधता मिल गई है और भविष्य में नए घर नहीं बनाए जा सकेंगे। मास्टर प्लान में यमुना के सक्रिय बाढ़ क्षेत्र को नो-कंस्ट्रक्शन जोन रखने तथा बाहरी फ्लड प्लेन में प्रतिबंधित विकास का प्रावधान है। मौजूदा अधिकृत निर्माण और जरूरी सरकारी सुविधाएं नियमों के तहत जारी रह सकेंगी।