{"_id":"6a68b27727f0ddbb3d09607c","slug":"mcd-cancels-employees-leave-due-to-rain-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-147970-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: बारिश के चलते एमसीडी ने कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: बारिश के चलते एमसीडी ने कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गैरहाजिरी पर होगी कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। राजधानी में बारिश और जलभराव को देखते हुए एमसीडी ने अपने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियों पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। उसने स्पष्ट किया है कि आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सेवा नियमों के तहत सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
एमसीडी के अनुसार, नियमित, तदर्थ और संविदा श्रेणी के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की पहले से स्वीकृत छुट्टियां भी तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दी गई हैं। अगले आदेश तक नई छुट्टी के आवेदन भी सामान्य परिस्थितियों में स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
आदेश में कहा गया है कि मानसून प्रबंधन, जलनिकासी, सफाई और अन्य आपात सेवाओं से जुड़े विभागों के सभी अधिकारी और कर्मचारी निर्धारित समय पर या अपने नियंत्रक अधिकारी के निर्देशानुसार ड्यूटी पर मौजूद रहेंगे। सभी कर्मचारियों को बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज करानी होगी। विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए गए हैं कि यदि कोई कर्मचारी अनुपस्थित रहता है तो उसकी जानकारी उसी दिन केंद्रीय स्थापना विभाग को भेजी जाए।
विज्ञापन
हालांकि, एमसीडी ने गंभीर चिकित्सीय आपात स्थिति, मातृत्व अवकाश, पितृत्व अवकाश और वास्तविक मानवीय आधार पर छुट्टी की अनुमति का प्रावधान रखा है। लेकिन इसके लिए संबंधित विभागाध्यक्ष की पूर्व लिखित स्वीकृति लेना अनिवार्य होगा और उसकी सूचना केंद्रीय स्थापना विभाग को भी देनी होगी।