{"_id":"6a96e6fafb96c2c9f9058d12","slug":"mcd-to-crack-down-on-illegal-play-schools-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-153044-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: एमसीडी अवैध प्ले स्कूलों पर शिकंजा कसेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: एमसीडी अवैध प्ले स्कूलों पर शिकंजा कसेगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थायी समिति ने दिए कार्रवाई के निर्देशश
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली में नियमों को ताक पर रखकर चलाए जा रहे अवैध प्ले स्कूलों पर एमसीडी कार्रवाई करेगी। स्थायी समिति की बैठक में इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए समिति अध्यक्ष सत्या शर्मा ने अधिकारियों को अवैध प्ले स्कूलों की पहचान कर उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
स्थायी समिति की बैठक में जनहित से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा के दौरान समिति के उपाध्यक्ष सत्यपाल सिंह व मुनीष डेढ़ा ने बीते दिनों एक प्ले स्कूल में एक बच्ची के साथ हुई घटना का मुद्दा उठाते हुए अवैध प्ले स्कूलों का मामला प्रमुखता से उठाया।
सत्या शर्मा ने कहा कि प्ले स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चे बेहद कम उम्र के होते हैं और उनकी सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। ऐसे में बिना आवश्यक अनुमति या निर्धारित सुरक्षा मानकों के संचालित होने वाले संस्थानों को किसी भी स्थिति में नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। उन्होंने संबंधित विभागों को ऐसे संस्थानों की पहचान कर कार्रवाई की प्रक्रिया तेज करने को कहा। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि बच्चों की सुरक्षा से जुड़े निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन कराया जाए और नियमों का उल्लंघन करने वाले संस्थानों पर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
बैठक में इसके अलावा दिल्ली में बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामलों को देखते हुए व्यापक जागरूकता अभियान चलाने, सार्वजनिक स्थानों पर अवैध खाने के ठेलों और खुले में तंदूर के इस्तेमाल पर कार्रवाई करने व लावारिश पशुओं की समस्या के समाधान के लिए नई गौशालाओं के लिए भूमि उपलब्ध कराने के संबंध में दिल्ली सरकार को पत्र लिखने के प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई।