{"_id":"6ae091302df6482ad900dce2","slug":"mcg-demolished-7-rmc-plants-for-pollution-control-delhi-ncr-news-c-24-1-fbd1020-105557-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: प्रदूषण नियंत्रण के लिए एमसीजी ने 7 आरएमसी प्लांट किए ध्वस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: प्रदूषण नियंत्रण के लिए एमसीजी ने 7 आरएमसी प्लांट किए ध्वस्त
विज्ञापन
भोंडसी, दौलताबाद, धूमसपुर और मैदावास में निगम की टीमों ने की कार्रवाई
फोटो
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम (एमसीजी) की टीमों ने मंगलवार को प्रदूषण नियंत्रण अभियान के तहत चार क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए सात रेडी मिक्स कंक्रीट (आरएमसी) प्लांटों को ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई भोंडसी, दौलताबाद, धूमसपुर और मैदावास क्षेत्रों में की गई।
सहायक अभियंता आशीष हुड्डा के नेतृत्व में टीम ने रिठोज रोड और जेल रोड पर दो आरएमसी प्लांटों को ध्वस्त किया। वहीं, सहायक अभियंता हरिप्रकाश की टीम ने दौलताबाद क्षेत्र में तीन प्लांटों पर कार्रवाई की। संयुक्त आयुक्त सपना यादव के नेतृत्व में जेई कपिल की टीम ने धूमसपुर और मैदावास क्षेत्र में दो आरएमसी प्लांटों को जमींदोज किया।
निगमायुक्त प्रदीप दहिया ने कहा कि प्रदूषण नियंत्रण और स्वच्छ वातावरण बनाए रखना निगम की प्राथमिकताओं में शामिल है। नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए निगरानी और प्रवर्तन कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि आरएमसी प्लांटों से संबंधित नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करना और निर्माण गतिविधियों से होने वाले धूल एवं वायु प्रदूषण पर अंकुश लगाना शहरी पर्यावरण की दृष्टि से महत्वपूर्ण है।