{"_id":"6ae56b33131f520acd03b1be","slug":"missing-woman-was-found-in-bhiwadi-rajasthan-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: लापता महिला राजस्थान के भिवाड़ी से मिली, पुलिस ने परिवार से मिलवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: लापता महिला राजस्थान के भिवाड़ी से मिली, पुलिस ने परिवार से मिलवाया
Sat, 31 Oct 2026 09:44 AM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Sat, 31 Oct 2026 09:44 AM IST
विज्ञापन
Delhi police
- फोटो : फाइल फोटो
दिल्ली पुलिस ने राजस्थान के भिवाड़ी से एक 26 वर्षीय लापता महिला को ढूंढ निकाला है। महिला को उसके पति और 3.5 साल की बेटी से मिलवाया। मूल रूप से दरभंगा, बिहार की रहने वाली महिला थी और 5 सितंबर से लापता थी। महिला अपने ससुराल से किसी बात पर बहस होने के बाद घर से चली गई थी।
विज्ञापन
पुलिस के साथ बातचीत के दौरान महिला ने बताया कि उसने अपने पति और ससुराल वालों के साथ किसी कहासुनी के बाद घर छोड़ा था। उसने इस मामले में किसी तरह की गड़बड़ी या अपराध का आरोप नहीं लगाया। उसके बड़े भाई को भी उसके मिल जाने की सूचना दे दी गई। मामला आपसी सहमति से सुलझा लिया गया, और पति-पत्नी अपने-अपने परिवारों की जानकारी और सहमति से एक साथ रहने के लिए राजी हो गए।
विज्ञापन