{"_id":"6accd56a309c4ee7d30417ce","slug":"mobile-phones-snatched-from-two-sisters-at-knifepoint-in-welcome-2026-10-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: मेट्रो स्टेशन के पास चाकू की नोक पर दो बहनों से लूट, शॉपिंग कर लौट रही थीं; बाल-बाल बची तीसरी बहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: मेट्रो स्टेशन के पास चाकू की नोक पर दो बहनों से लूट, शॉपिंग कर लौट रही थीं; बाल-बाल बची तीसरी बहन
Mon, 12 Oct 2026 06:11 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, पूर्वी दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, पूर्वी दिल्ली
Published by: अनुज कुमार
Updated Mon, 12 Oct 2026 06:11 PM IST
सार
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में एक फिर अपराधी बेलगाम हो गए हैं। मेट्रो से लौट रही बहनों से चाकू के बल पर लूटपाट का मामला सामने आया है। बदमाश ने उनकी गर्दन पर चाकू रखकर मोबाइल फोन लूटे और मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
बहनों से चाकू के बल पर लूट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के वेलकम इलाके में खरीदारी कर मेट्रो से घर लौट रही दो बहनों से चाकू के बल पर लूटपाट का मामला सामने आया है। बदमाश ने पीड़ित बहनों की गर्दन पर चाकू रखकर उनके मोबाइल फोन लूटे और मौके से फरार हो गया। वेलकम थाना पुलिस ने पीड़ित बहनों के बयान के आधार पर लूटपाट का मामला दर्ज कर लिया है। अब पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपी की तलाश कर रही है। मामले की जांच के लिए दो टीम का गठन किया गया है।
विज्ञापन
चाकू की नोक पर लूट
पुलिस के मुताबिक 21 वर्षीय अदीबा डी-52, न्यू जाफराबाद इलाके में अपने परिवार के साथ रहती हैं। वह एमकॉम प्रथम वर्ष की छात्रा हैं। उनके परिवार में पिता अब्दुल कय्यूम और अन्य भाई-बहन हैं। अदीबा घर में सबसे बड़ी हैं। पुलिस को दी गई शिकायत में अदीबा ने बताया कि 8 अक्तूबर को वह अपनी छोटी बहन 18 वर्षीय अलीमा और 19 वर्षीय इरम के साथ सीलमपुर बाजार में खरीदारी करने गई थीं।
विज्ञापन
मोबाइल फोन लेकर लुटेरे फरार
खरीदारी के बाद तीनों ने वापसी के लिए मेट्रो पकड़ी और न्यू जाफराबाद मेट्रो स्टेशन पर उतरीं। वहां से पैदल ही घर जाने के लिए आगे बढ़ रही थीं। इसी दौरान अचानक एक युवक वहां आया और उसने चाकू निकालकर अदीबा व अलीमा से उनके मोबाइल फोन मांगने शुरू कर दिए।
विज्ञापन
वारदात में तीसरी बहन बची
खुद को खतरे में देख अदीबा घबराकर चिल्लाने लगी। इस बात पर बदमाश आग बबूला हो गया। उसने अदीबा की गर्दन पर चाकू रख दिया। इसके बाद आरोपी ने अदीबा और अलीमा से उनके मोबाइल फोन छीने और वहां से भाग निकला।
सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस की टीम
वारदात के दौरान तीसरी बहन इरम थोड़ा पीछे चल रही थी, जिसकी वजह से वह बाल-बाल बच गई। वारदात के बाद फौरन पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस अब घटनास्थल के रास्तों पर लगे सीसीटीवी फुटेज की मदद से बदमाश की पहचान करने का प्रयास कर रही है।