सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   More than 500 police personnel across five companies will take charge of maintaining law and order

Delhi NCR News: पांच कंपनियाें में 500 से अधिक पुलिसकर्मी संभालेंगे कानून व्यवस्था की कमान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 06:21 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
- 100-100 पुलिसकर्मियों की 5 कंपनियां बनाई गई हैं, 5 एसीपी करेंगे नेतृत्व

- ईस्ट, वेस्ट, साउथ, मानेसर जोन में 1-1 कंपनी के अलावा पांचवीं कंपनी मुख्यालय पर रहेगी तैनात



अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गुरुग्राम पुलिस की ओर से जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़, प्रभावी बनाने के लिए 500 से अधिक पुलिसकर्मियों की 5 विशेष लॉ-एंड-ऑर्डर कंपनियों का गठन किया गया है। इन कंपनियों का गठन किसी भी प्रकार की आपातकालीन, संवेदनशील अथवा कानून व्यवस्था से संबंधित स्थिति में तत्काल प्रभाव से कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए किया गया है। यह कंपनियां पुलिस की प्रतिक्रिया क्षमता को और अधिक मजबूत बनाने का काम करेंगी।

हर जोन के लिए 1 कंपनी, 1 कंपनी मुख्यालय पर
गठित की गई 5 लॉ-एंड-ऑर्डर कंपनियों में से 4 कंपनियां जोनवार स्थापित की गई हैं। ये कंपनियां ईस्ट, वेस्ट, साउथ व मानेसर जोन में तैनात की गई है। इनके अलावा पांचवीं कंपनी पुलिस उपायुक्त मुख्यालय, गुरुग्राम के अधीन कार्य करेगी। आवश्यकता पड़ने पर इन कंपनियों को जिले के किसी भी क्षेत्र में तत्काल तैनात किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक कंपनी में 107 पुलिसकर्मी
प्रत्येक लॉ-एंड-ऑर्डर कंपनी में कुल 107 पुलिसकर्मी नियुक्त किए गए हैं। प्रत्येक कंपनी का नेतृत्व सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) स्तर के अधिकारी द्वारा कंपनी कमांडर के रूप में किया जाएगा। वहीं निरीक्षक (इंस्पेक्टर) रैंक के अधिकारी असिस्टेंट कमांडर के रूप में कंपनी के संचालन एवं समन्वय की जिम्मेदारी निभाएंगे।
विज्ञापन


यह है उद्देश्य
इन कंपनियों का मुख्य उद्देश्य किसी भी प्रकार की अराजक स्थिति, कानून व्यवस्था संबंधी चुनौती, धरना-प्रदर्शन, भीड़ नियंत्रण, सांप्रदायिक तनाव, वीआईपी ड्यूटी, आपदा प्रबंधन अथवा अन्य विशेष परिस्थितियों में त्वरित रिस्पांस देना है। ये कंपनियां प्रभावी पुलिसिंग सुनिश्चित करेंगी। प्रशिक्षित एवं संगठित स्वरूप में कार्य करने वाली ये कंपनियां गुरुग्राम पुलिस की कानून व्यवस्था बनाए रखने की क्षमता को और अधिक सशक्त करेंगी।

5 अतिरिक्त कंपनियां भी जल्द बनाई जाएंगी
पुलिस आयुक्त शिबास कविराज ने कहा कि गुरुग्राम पुलिस की ओर से भविष्य की आवश्यकताओं एवं बढ़ती सुरक्षा चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए आगामी समय में 5 अतिरिक्त लॉ-एंड-ऑर्डर कंपनियों के गठन की भी योजना बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed