{"_id":"6ab629dad72e2a33630d6ec5","slug":"mukherjee-nagar-eve-teasing-incident-police-seized-the-safari-car-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली के मुखर्जी नगर में छेड़छाड़ की घटना: पुलिस ने जब्त की सफारी कार, 44 हजार रुपये के चालान गाड़ी पर बकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली के मुखर्जी नगर में छेड़छाड़ की घटना: पुलिस ने जब्त की सफारी कार, 44 हजार रुपये के चालान गाड़ी पर बकाया
Fri, 25 Sep 2026 01:29 PM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Fri, 25 Sep 2026 01:29 PM IST
विज्ञापन
दो युवतियों के साथ छेड़छाड़
- फोटो : अमर उजाला
मुखर्जी नगर इलाके में बुधवार रात सड़क पर जा रही दो युवतियों के साथ छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। युवतियों के मुताबिक आरोपी सफारी कार पर सवार थे। आरोपियों ने युवतियों को अपशब्द कहे और छेड़छाड़ कर भाग गए।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, दिल्ली पुलिस ने इस घटना में शामिल सफारी कार को जब्त कर लिया है। बताया जा रहा है कि इस कार पर कुल ₹44,000 का ट्रैफ़िक जुर्माना बकाया है। इनमें से ज्यादातर जुर्माना तेज रफ्तार से गाड़ी चलाने के लिए है। 13 सितंबर को भी इस कार का तेज रफ्तार का चालान काटा गया था।
विज्ञापन
उत्तर पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त आकांक्षा यादव ने बताया कि 23 सितंबर की रात मुखर्जी नगर में हकीकत पार्क के पास रात लगभग 9.30 बजे हुई छेड़छाड़ की घटना के संबंध में एक युवती से लिखित शिकायत मिली।
विज्ञापन
जांच करने पर पता चला कि आरोपी कार में सवार थे। कार के रजिस्ट्रेशन नंबर से उसके मालिक का पता लगाया गया। उससे पूछताछ में पता चला कि कार अनिल कुमार के बेटे नमन चला रहा था और उनके साथ 2-3 अन्य लोग कार में सवार थे।