फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Murder in Kalindi Kunj: Head crushed with a stone

दिल्ली में मर्डर: कालिंदी कुंज में पत्थर से सिर कुचल कर हत्या, फैला था काफी खून, शव लावारिस कंटेनर में मिला

Mon, 24 Aug 2026 10:36 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Akash Dubey Updated Mon, 24 Aug 2026 10:36 PM IST
सार

कालिंदीकुंज थाना क्षेत्र में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के पास सोमवार को लावारिस कंटेनर में युवक का शव मिला। पत्थर से सिर कुचलकर हत्या की आशंका है। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है, पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन
Murder in Kalindi Kunj: Head crushed with a stone
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दक्षिण-पूर्व जिले के कालिंदीकुंज थाना क्षेत्र स्थित दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के पास सोमवार को एक युवक का शव मिला है। शव एक लावारिस खड़े कंटेनर में था। सिर पर गहरा चोट का निशान था। शुरुआती जांच में पता लग रहा है कि पत्थर से सिर कुचल कर युवक की हत्या की गई है। सोमवार देर रात तक मृतक युवक की पहचान नहीं हो पाई थी। कालिंदी कुंज थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।  

विज्ञापन

दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मृतक युवक की उम्र करीब 25 से 30 वर्ष बताई जा रही है। युवक के सिर के बाईं ओर चोट का निशान मिला है। मौके पर काफी मात्रा में खून भी फैला हुआ था। पुलिस ने क्राइम टीम को मौके पर बुलाकर घटनास्थल की जांच और फोटोग्राफी कराई है और साक्ष्य एकत्र किए हैं। पुलिस को मौके से खून से सना एक पत्थर भी मिला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

फिलहाल पुलिस घटनास्थल के आसपास सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। पुलिस के मुताबिक सोमवार शाम करीब 7:13 बजे सूचना मिली कि दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर एनटीपीसी की दीवार से सटे इलाके में एक लावारिस कंटेनर में शव पड़ा है। सूचना मिलते ही कालिंदी कुंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। 

विज्ञापन

जांच के बाद शव कब्जे में लेकर मोर्चरी में भेज दिया। मृतक के शरीर पर नीले रंग की टी-शर्ट और नीली धारियों वाला नेकर था। तलाशी में मृतक के पास से 70 रुपये और खैनी-तंबाकू बरामद हुआ है। यह भी आशंका है कि युवक की मौत करीब 24 घंटे पहले हुई होगी। हालांकि मौत का सही समय और कारण पोस्टमार्टम के बाद ही स्पष्ट होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed