फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   New elevated road to address South Delhi traffic; feasibility study approved

Delhi NCR News: दक्षिण दिल्ली के ट्रैफिक का इलाज तलाशेगी नई एलिवेटेड रोड, व्यवहार्यता अध्ययन को मंजूरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 06:51 PM IST
विज्ञापन
-अरुणा आसफ अली मार्ग पर पांच किलोमीटर लंबे सिग्नल फ्री कॉरिडोर की तैयारी, 1.97 करोड़ रुपये से होगा विस्तृत अध्ययन
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दक्षिण दिल्ली के सबसे व्यस्त और जामग्रस्त मार्गों में शामिल अरुणा आसफ अली मार्ग पर एलिवेटेड रोड बनाने की दिशा में दिल्ली सरकार ने पहला बड़ा कदम बढ़ा दिया है। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने करीब पांच किलोमीटर लंबे प्रस्तावित कॉरिडोर की विस्तृत व्यवहार्यता अध्ययन कराने के लिए 1.97 करोड़ रुपये की स्वीकृति जारी कर दी है। अध्ययन के आधार पर परियोजना की तकनीकी, वित्तीय, यातायात व पर्यावरणीय व्यवहारिकता तय होगी।
प्रस्तावित एलिवेटेड कॉरिडोर वसंत कुंज स्थित फोर्टिस अस्पताल के पास से शुरू होकर आउटर रिंग रोड तक बनेगा। इसका उद्देश्य मार्ग को सिग्नल-फ्री बनाना है, ताकि रोजाना लगने वाले जाम से राहत मिल सके। फोर्टिस के पास पहला सिग्नल है, इसके बाद किशनगढ़ गांव में तीन कट व दो सिग्नल, फिर जेएनयू, संजय वन, कुतुब इंस्टीट्यूशनल एरिया व बेर सराय के सामने भी सिग्नल हैं।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी के अनुसार, कंसल्टेंसी एजेंसी का चयन निविदा प्रक्रिया से होगा। एजेंसी तकनीकी व्यवहार्यता, यातायात स्थिति, लागत, पर्यावरणीय प्रभाव व उपयोगिता का अध्ययन करेगी। रिपोर्ट आने के बाद ही निर्माण को लेकर अंतिम फैसला होगा। तैयार होने पर वसंत कुंज, किशनगढ़, जेएनयू, कुतुब इंस्टीट्यूशनल एरिया, बेर सराय व आउटर रिंग रोड के लाखों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed