Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   NGT takes strict stance untreated sewage into drains in Delhi seeks response from DJB

दिल्ली: सीवेज प्रदूषण के मुद्दे पर एनजीटी का सख्त रुख, जल बोर्ड को लगाई फटकार; चीफ इंजीनियर से जवाब तलब

Thu, 26 Nov 2026 03:23 PM IST
अनुज कुमार आईएएनएस, दिल्ली
आईएएनएस, दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 26 Nov 2026 03:23 PM IST
सार

राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने दिल्ली में सीवेज प्रदूषण पर सख्त रुख अपनाया है।अधिकरण ने दिल्ली जल बोर्ड को फटकार लगाई और सीवेज ट्रीटमेंट पर नया हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन
NGT takes strict stance untreated sewage into drains in Delhi seeks response from DJB
सीवेज प्रदूषण पर एनजीटी सख्त - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने दिल्ली में सीवेज प्रदूषण के मुद्दे पर सख्त रुख अपनाया है। बिना शोधित सीवेज को नालों में छोड़े जाने के मामले में एनजीटी ने दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) से जवाब तलब किया है। अधिकरण ने इस व्यवस्था पर नाराजगी जताते हुए डीजेबी को फटकार लगाई है।

विज्ञापन


एनजीटी ने दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी) को मौके पर जाकर जांच करने का आदेश दिया। समिति को नालों के पानी के सैंपल लेकर उनकी जांच करानी होगी। एनजीटी ने डीजेबी से पूछा कि काम पूरा होने का दावा करने के बावजूद नालों में गंदा पानी कैसे बह रहा है। सुनवाई के दौरान तस्वीरें पेश की गईं। इनमें दावा किया गया कि पंत नगर और लाजपत नगर के ड्रेन नंबर-22 में अब भी बिना शोधित सीवेज बह रहा है।
विज्ञापन


हलफनामे पर सवाल
एनजीटी ने डीजेबी के चीफ इंजीनियर से जवाब मांगा है। उन्होंने 21 नवंबर को काम पूरा होने का हलफनामा दिया था। अधिकरण ने कहा कि यदि हलफनामे में दी गई जानकारी गलत पाई गई तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। डीजेबी को दो हफ्ते में नया हलफनामा दाखिल करना होगा। इसमें सीवेज शोधन संयंत्रों की असली स्थिति और देरी की वजह बतानी होगी। काम पूरा होने की नई तारीख भी देनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


परियोजनाओं और समय सीमा
एनजीटी ने उन कामों पर भी सवाल उठाया जिनके निविदा पहले एक साथ जारी हुए थे। बाद में उन्हें तीन-चार हिस्सों में बांटकर अलग-अलग कंपनियों को क्यों दिया गया, इस पर जवाब मांगा गया। डिफेंस कॉलोनी के पास लगाए जा रहे नैनो बबल्स प्लांट को लेकर भी डीजेबी से जानकारी मांगी गई है। बोर्ड को संयंत्र के शुरू होने और उसके फायदे बताने होंगे। दिल्ली के 22 नालों को साफ करने की समय सीमा बढ़ाई गई है। कई काम अब मार्च और जून 2027 तक पूरे होने की उम्मीद है। दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड (डीयूएसआईबी) को भी डीजेबी के हलफनामे पर एक हफ्ते में जवाब देना होगा। मामले की अगली सुनवाई 22 दिसंबर को होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed