{"_id":"69e78b04d799bb3bda025a7e","slug":"3-players-are-sweating-it-out-to-get-admission-in-hostel-noida-news-c-23-1-lko1064-92878-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: हॉस्टल में प्रवेश के लिए पसीना बहा रहे जिले के तीन खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: हॉस्टल में प्रवेश के लिए पसीना बहा रहे जिले के तीन खिलाड़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सहारनपुर, झांसी व आजमगढ़ में लगाए गए कोचिंग शिविर
नितेश कुमार
ग्रेटर नोएडा। राज्य क्रीड़ा छात्रावास में प्रवेश के लिए प्रक्रिया चल रही है। इसके तहत प्रदेश के कई जिलों में कोचिंग शिविर लगे हैं। छात्रावास में प्रवेश पाने इन शिविरों में गौतमबुद्ध नगर के तीन खिलाड़ी भी पसीना बहा रहे हैं। शिविर में बेहतर करने वाले खिलाड़ियों को छात्रावासों में भेजा जाएगा।
खेल निदेशालय की ओर से 29 अप्रैल तक झांसी में बॉक्सिंग, सहारनपुर में जूडो व आजमगढ़ में कबड्डी के कोचिंग शिविर लगाए गए हैं। गौतमबुद्ध नगर से जूडो स्पर्धा में जीशान गिल, बॉक्सिंग में अजय सिंह और कबड्डी में सचिन ने भाग लिया।
सरकारी स्टेडियम में करते हैं अभ्यास
तीनों खिलाड़ी ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर स्थित मलकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में नियमित अभ्यास करते हैं। यहां उन्हें अनुभवी कोचों का मार्गदर्शन मिलता है, जिसकी बदौलत वे लगातार अपने खेल में सुधार कर रहे हैं। जीशान गिल, प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी व जूडो कोच डॉ. परवेज अली, अजय सिंह, प्रशिक्षक ज्योति नागर और सचिन, प्रशिक्षक सुमित कुुमार की निगरानी में तैयारी करते हैं।
कोट
राज्य क्रीड़ा छात्रावास में प्रवेश मिलने के बाद तीनों खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षकों की निगरानी में राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए तैयार किया जाएगा।
-डॉ. परवेज अली, प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X