{"_id":"6a3e8415049e9cea200f7947","slug":"a-5100-km-long-spiritual-journey-conveying-the-message-of-non-violence-renunciation-self-restraint-and-vegetarianism-grnoida-news-c-1-noi1095-4437658-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: 5100 किमी लंबी धर्म यात्रा से अहिंसा, त्याग, संयम और शाकाहार का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: 5100 किमी लंबी धर्म यात्रा से अहिंसा, त्याग, संयम और शाकाहार का संदेश
विज्ञापन
नोएडा। सेक्टर 27 में जैन समाज की धार्मिक यात्रा का शुभारंभ। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली से चली श्री नेमि गिरनार धर्म यात्रा का नोएडा में जैन समाज के लोगों ने किया स्वागत
संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। भगवान श्री नेमिनाथ के प्रति अटूट श्रद्धा, भक्ति और आस्था शुक्रवार शाम उस समय देखने को मिला जब दिल्ली से निकली श्री नेमि गिरनार धर्म यात्रा नोएडा पहुंची। विश्व जैन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय जैन के नेतृत्व में निकाली जा रही यह 25 दिवसीय लगभग 5100 किलोमीटर लंबी धर्म यात्रा सेक्टर-27 पहुंची जहां जैन समाज ने पुष्पवर्षा, जयघोष और मंगल वादन के साथ यात्रियों का भव्य स्वागत किया। इसके बाद श्रद्धालु पैदल यात्रा करते हुए दिगंबर जैन बड़ा मंदिर पहुंचे।
यात्रा का सबसे प्रमुख आकर्षण भगवान श्री नेमिनाथ की दिव्य प्रतिमा और पवित्र गिरनार पर्वत की सजीव झांकी रही। महिलाओं, युवाओं और बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक यात्रा में भाग लेकर धार्मिक वातावरण को और अधिक भक्तिमय बना दिया। दिगंबर जैन बड़ा मंदिर पहुंचने पर मंदिर अध्यक्ष पवन जैन के नेतृत्व में समाज के पदाधिकारियों और श्रद्धालुओं ने संजय जैन सहित यात्रा में शामिल सभी यात्रियों का अभिनंदन किया। मंदिर परिसर में महिला मंडल द्वारा सामूहिक आरती, भजन-कीर्तन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इसके बाद श्रद्धालुओं के लिए वात्सल्य भोज का आयोजन भी किया गया।
विश्व जैन संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि यह यात्रा 25 जून को दिल्ली से प्रारंभ हुई और विभिन्न राज्यों में जैन समाज को जोड़ते हुए 19 जुलाई को गिरनार जी पहुंचेगी। 20 जुलाई को भगवान श्री नेमिनाथ के मोक्ष कल्याणक के अवसर पर देशभर से आने वाले श्रद्धालु गिरनार में सामूहिक वंदना करेंगे। यात्रा का उद्देश्य भगवान नेमिनाथ के अहिंसा, त्याग, संयम और शाकाहार के संदेश का व्यापक प्रचार-प्रसार करना, भारत की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण का संदेश देना और समाज में व्यसनमुक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करना है।
विज्ञापन
शनिवार को सुबह यात्रा का अगला पड़ाव सेक्टर-50 स्थित जैन मंदिर रहेगा, जहां प्रतिमाजी के अभिषेक, स्वागत समारोह और आचार्य श्री 108 अनुसरण सागर महाराज ससंघ के मंगल आशीर्वचन का आयोजन किया जाएगा।
इस अवसर पर विश्व जैन संगठन नोएडा के अध्यक्ष केके जैन, सचिव दिनेश जैन, राहुल जैन, पंकज जैन, प्रदीप जैन, सीएमए पंकज जैन, राजेश जैन, हरीश जैन, गौरव जैन, सुबोध जैन, सुशील जैन, राजीव जैन, अजय जैन, अर्चना जैन, डॉ. अमित जैन, नीरू जैन आदि मौजूद रहे।