IRE Inning
110/4 (14 ov)
Lorcan Tucker 49(35)*
Gareth Delany 13 (16)
India elected to bowl
{"_id":"6a3e6f0780b09d650a00b0cb","slug":"ind-vs-ire-1st-t20-playing-squad-india-vs-ireland-1st-t20i-playing-xi-captain-and-vice-captain-players-list-2026-06-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs IRE: वैभव सूर्यवंशी के अंतरराष्ट्रीय डेब्यू का इंतजार क्यों बढ़ा? कप्तान श्रेयस अय्यर ने बताया कारण","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs IRE: वैभव सूर्यवंशी के अंतरराष्ट्रीय डेब्यू का इंतजार क्यों बढ़ा? कप्तान श्रेयस अय्यर ने बताया कारण
Fri, 26 Jun 2026 05:52 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेलफास्ट
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेलफास्ट
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Fri, 26 Jun 2026 05:52 PM IST
सार
IND vs IRE T20 Playing 11 Squad 2026: भारत ने आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में टॉस जीता। लेकिन इस मैच में वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग-11 में शामिल नहीं किया गया है। वैभव का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर डेब्यू का इंतजार बढ़ गया है।
विज्ञापन
वैभव सूर्यवंशी
- फोटो : BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत और आयरलैंड के बीच दो मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला बेलफास्ट में खेला जा रहा है। भारत ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। सभी की नजरें इस बात पर थी कि 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी इस मैच से अंतरराष्ट्रीय डेब्यू कर सकेंगे या नहीं, लेकिन कप्तान श्रेयस अय्यर ने स्पष्ट किया है कि इस युवा बल्लेबाज को एकादश में शामिल नहीं किया गया है।
विज्ञापन
भारत ने जीता टॉस
भारतीय टी20 टीम के नए कप्तान श्रेयस अय्यर ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। टी20 विश्व कप का खिताब जीतने के बाद पहली बार भारतीय टीम इस प्रारूप में कोई मुकाबला खेल रही है। टॉस के दौरान श्रेयस ने बताया कि ये टीम के लिए नया मैदान है और पहली बार हम बेलफास्ट में खेल रहे हैं। उन्होंने अपने फैसले पर कहा कि परिस्थिति और वातावरण को देखते हुए हमने पहले फील्डिंग करने का फैसला किया है। उन्होंने कहा, हमें जल्द से जल्द परिस्थिति को समझना होगा और एक समय पर एक मैच की नीति पर आगे बढ़ना होगा।

वैभव को लेकर क्या बोले श्रेयस?
टॉस के दौरान जब श्रेयस से पूछा गया कि वैभव सूर्यवंशी को इस मैच में मौका मिलेगा या नहीं? इस पर श्रेयस ने कहा, दुर्भाग्य से नहीं। वह एक शानदार खिलाड़ी हैं, लेकिन जाहिर है कि हमारी टीम में ऐसे खिलाड़ी हैं जिनके पास बहुत अनुभव है और जिन्होंने हाल की कुछ सीरीज में भारत के लिए बेहतरीन प्रदर्शन किया है। इसलिए हम उन ज्यादातर खिलाड़ियों पर भरोसा कर रहे हैं जिन्होंने पूरे सीजन में जबरदस्त खेल दिखाया है। भारत को अभी कई मैच खेलने हैं। जब समय आएगा, तब वैभव को मौका दिया जाएगा। फिलहाल हम इस मैच में तीन तेज गेंदबाज और एक ऑलराउंडर के साथ उतर रहे हैं।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11:
भारत: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा।
आयरलैंड: टिम टैक्टर, रॉस एडायर, हैरी टैक्टर, लोरकन टकर (कप्तान और विकेटकीपर), बेंजामिन कैलिट्ज, गारेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, लियाम मैकार्थी, मैथ्यू हम्फ्रे, जय मुंधरा, मैथ्यू होलार्ड।