{"_id":"6a3ddff88c4461de33064f0c","slug":"rcb-hint-at-devdutt-padikkal-as-rajat-patidar-s-future-captaincy-successor-ipl-2027-2026-06-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"RCB Next Captian: जितेश नहीं, रजत पाटीदार के बाद RCB का अगला कप्तान होगा यह खिलाड़ी? फ्रेंचाइजी ने दिए संकेत","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
RCB Next Captian: जितेश नहीं, रजत पाटीदार के बाद RCB का अगला कप्तान होगा यह खिलाड़ी? फ्रेंचाइजी ने दिए संकेत
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Fri, 26 Jun 2026 07:42 AM IST
सार
आईपीएल 2026 में लगातार दूसरी बार खिताब जीतने वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने भविष्य की कप्तानी को लेकर बड़ा संकेत दिया है। टीम के क्रिकेट निदेशक मो बॉबट ने देवदत्त पडिक्कल को भविष्य का कप्तान बनने का दावेदार बताया है। वहीं मेंटर दिनेश कार्तिक ने भी उनकी नेतृत्व क्षमता और खेल की समझ की जमकर तारीफ की।
विज्ञापन
पडिक्कल, रजत और कोहली
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईपीएल 2026 में लगातार दूसरी बार चैंपियन बनी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने भविष्य की कप्तानी को लेकर बड़ा संकेत दिया है। टीम के क्रिकेट निदेशक मो बॉबट का मानना है कि 25 वर्षीय बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल आने वाले वर्षों में फ्रेंचाइजी की कप्तानी संभाल सकते हैं। हालांकि मौजूदा कप्तान रजत पाटीदार की अगुआई में टीम ने लगातार दो खिताब जीते हैं, लेकिन फ्रेंचाइजी अब भविष्य के नेतृत्व विकल्पों पर भी नजर बनाए हुए है। इसी कड़ी में पडिक्कल का नाम सबसे आगे आता दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
आईपीएल 2026 में शानदार रहा पडिक्कल का प्रदर्शन
देवदत्त पडिक्कल ने आईपीएल 2026 में नंबर-तीन पर बल्लेबाजी करते हुए शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 15 पारियों में 464 रन बनाए और उनका स्ट्राइक रेट 168.72 रहा। फिल सॉल्ट और विराट कोहली की तेज शुरुआत के बाद पडिक्कल ने मध्यक्रम में आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए टीम को कई अहम जीत दिलाने में भूमिका निभाई। लगातार अच्छे प्रदर्शन की बदौलत उन्होंने टीम प्रबंधन का भरोसा भी जीता।

मो बॉबट ने कप्तानी को लेकर दिया बड़ा बयान
आरसीबी की डॉक्यूमेंट्री आरसीबी ट्रॉफी क्वेस्ट में मो बॉबट ने पडिक्कल की खुलकर तारीफ की। उन्होंने कहा, 'हम चाहते थे कि वह अपनी बल्लेबाजी में और ज्यादा आक्रामकता दिखाएं और मैच पर प्रभाव डालें। फिल सॉल्ट और विराट कोहली टीम को तेज शुरुआत देते थे और हमारी इच्छा थी कि देवदत्त उस लय को आगे बढ़ाएं। उन्होंने इस जिम्मेदारी को पूरी तरह अपनाया और हमेशा टीम के हित को प्राथमिकता दी। इसके लिए वह पूरे श्रेय के हकदार हैं।' कप्तानी को लेकर बॉबट ने कहा, 'मैं उनके व्यक्तित्व से भी बेहद प्रभावित हूं। उनमें नेतृत्व करने के सभी गुण हैं। मुझे लगता है कि वह भविष्य में आरसीबी के कप्तान बन सकते हैं।'

दिनेश कार्तिक ने भी की जमकर तारीफ
आरसीबी के मेंटर और बल्लेबाजी कोच दिनेश कार्तिक ने भी पडिक्कल को टीम का खास खिलाड़ी बताया। उन्होंने कहा, 'वह एक शानदार खिलाड़ी हैं। इस टीम में स्थानीय खिलाड़ी होने का गौरव सिर्फ उन्हीं को हासिल है। वह बेंगलुरु का प्रतिनिधित्व करते हैं और इस शहर की पहचान को अपने व्यक्तित्व में समेटे हुए हैं। इतनी कम उम्र में भी वह मैच की परिस्थितियों को बेहतरीन तरीके से समझते और परखते हैं।'

भविष्य के लिए मजबूत विकल्प
महज 25 साल की उम्र में देवदत्त पडिक्कल आरसीबी के साथ पांच आईपीएल सीजन खेल चुके हैं। टीम और घरेलू परिस्थितियों की उनकी समझ उन्हें भविष्य के कप्तान के रूप में मजबूत दावेदार बनाती है। फिलहाल रजत पाटीदार टीम की कमान संभाल रहे हैं, लेकिन फ्रेंचाइजी के वरिष्ठ अधिकारियों के हालिया बयान साफ संकेत देते हैं कि पडिक्कल को लंबे समय के नेतृत्व विकल्प के तौर पर तैयार किया जा रहा है। अगर उनका प्रदर्शन इसी तरह जारी रहा, तो आने वाले वर्षों में वह आरसीबी की कप्तानी करते नजर आ सकते हैं।