सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ind vs ire t20 playing 11 today live streaming match captain shreyas iyer, vaibhav sooryavanshi debut

IND vs IRE: वैभव के डेब्यू पर फैसला आज, कोच के बयान ने बढ़ाई हलचल; कप्तान श्रेयस और गंभीर पर नजरें कायम

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेलफास्ट Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Fri, 26 Jun 2026 07:31 AM IST
सार

IND vs IRE 1st T20I Playing 11 and Live Streaming Details: भारत और आयरलैंड के बीच आज दो मैचों की टी20 सीरीज का आगाज होने जा रहा है। यह मुकाबला कप्तान श्रेयस अय्यर और वैभव सूर्यवंशी के लिए यादगार रहने वाला है। अय्यर पहली बार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कप्तान के तौर पर खेलते नजर आएंगे, वहीं वैभव को आज डेब्यू का मौका मिल सकता है। हम यहां आपको इस मैच से जुड़ी सभी जानकारी दे रहे हैं...

विज्ञापन
ind vs ire t20 playing 11 today live streaming match captain shreyas iyer, vaibhav sooryavanshi debut
भारत बनाम आयरलैंड - फोटो : ANI

विस्तार

टी20 विश्व कप जीतने के बाद भारतीय टीम शुक्रवार से आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की टी20 सीरीज के साथ नए अभियान की शुरुआत करेगी। हालांकि, सीरीज शुरू होने से पहले सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू का मौका मिलेगा या उन्हें अभी इंतजार करना पड़ेगा। भारतीय टीम के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने साफ किया है कि वैभव असाधारण प्रतिभा के धनी हैं, लेकिन सिर्फ उन्हें मौका देने के लिए किसी ऐसे खिलाड़ी को बाहर करना सही नहीं होगा, जो लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहा हो।
विज्ञापन


ind vs ire t20 playing 11 today live streaming match captain shreyas iyer, vaibhav sooryavanshi debut
सितांशु कोटक - फोटो : PTI
'प्रतिभा शानदार है, लेकिन प्रदर्शन का सम्मान जरूरी'
मैच की पूर्व संध्या पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में कोटक ने कहा कि वैभव ने आईपीएल में जोफ्रा आर्चर जैसे तेज गेंदबाजों का बेखौफ सामना कर अपनी क्षमता साबित की है। उन्होंने कहा, 'वैभव बेहद प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं। लेकिन सिर्फ उन्हें मौका देने के लिए ऐसे खिलाड़ी को बाहर करना उचित नहीं होगा, जो लगातार रन बना रहा है। अवसर देना और किसी दूसरे खिलाड़ी के साथ अन्याय करना, दोनों के बीच बहुत बारीक अंतर होता है।' कोटक ने बताया कि अंतिम प्लेइंग-11 पर फैसला कप्तान श्रेयस अय्यर और मुख्य कोच गौतम गंभीर करेंगे। अगर वैभव को पहले मैच में मौका नहीं मिलता है तो भी भविष्य में उन्हें पर्याप्त अवसर जरूर मिलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

चयनकर्ताओं के लिए भी चुनौती
कोटक ने माना कि भारतीय क्रिकेट में प्रतिभाओं की भरमार है और यही वजह है कि टीम चयन आसान नहीं रह गया है। उन्होंने कहा, 'जो खिलाड़ी लगातार रन बना रहे हैं और टीम को मैच जिता रहे हैं, उन्हें नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। बीसीसीआई की मजबूत व्यवस्था के कारण नए खिलाड़ी लगातार सामने आते रहेंगे।'
विज्ञापन

ind vs ire t20 playing 11 today live streaming match captain shreyas iyer, vaibhav sooryavanshi debut
वैभव सूर्यवंशी - फोटो : PTI
वैभव पर दबाव नहीं, खुलकर खेलने की सलाह
कोटक ने कहा कि अंडर-19 और इंडिया-ए से आने वाले खिलाड़ी भारतीय टीम की संस्कृति से पहले ही परिचित होते हैं। इसलिए वैभव को किसी अतिरिक्त देखभाल की जरूरत नहीं है। उन्होंने बताया कि गौतम गंभीर ने भी युवा बल्लेबाज को बिना दबाव के स्वाभाविक खेल खेलने की सलाह दी है।

ind vs ire t20 playing 11 today live streaming match captain shreyas iyer, vaibhav sooryavanshi debut
श्रेयस अय्यर - फोटो : ANI
कप्तान के रूप में श्रेयस अय्यर की नई शुरुआत
इस सीरीज के साथ श्रेयस अय्यर टी20 टीम की कप्तानी संभालेंगे। कोटक ने कहा कि अय्यर के पास आईपीएल और घरेलू क्रिकेट में कप्तानी का भरपूर अनुभव है और टीम के वरिष्ठ खिलाड़ी भी नेतृत्व समूह का हिस्सा रहेंगे।

ind vs ire t20 playing 11 today live streaming match captain shreyas iyer, vaibhav sooryavanshi debut
संजू सैमसन-अभिषेक शर्मा - फोटो : PTI
क्या टूटेगी सफल ओपनिंग जोड़ी?
वैभव सूर्यवंशी को टीम में शामिल करने के लिए भारत को अपनी सफल ओपनिंग जोड़ी में बदलाव करना पड़ सकता है। संजू सैमसन टी20 विश्व कप में 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' रहे थे, जबकि अभिषेक शर्मा ने आईपीएल में शानदार प्रदर्शन किया। वहीं, ईशान किशन भी बेहतरीन फॉर्म में हैं। ऐसे में वैभव को जगह देने के लिए टीम प्रबंधन को बड़ा फैसला लेना होगा। अगर वैभव पहले मुकाबले में खेलते हैं तो वह भारत के लिए टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन जाएंगे।

ind vs ire t20 playing 11 today live streaming match captain shreyas iyer, vaibhav sooryavanshi debut
भारतीय टीम - फोटो : BCCI
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

भारत:
संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा / वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, वॉशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, रवि बिश्नोई / प्रसिद्ध कृष्णा / प्रिंस यादव।

आयरलैंड: टिम टेक्टर, रॉस अडेयर, हैरी टेक्टर, लॉर्कन टकर (कप्तान और विकेटकीपर), बेन कैलिट्ज, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, मैथ्यू हम्फ्रीज, मैट होलार्ड, रूबेन विलियम्स, जय मूंद्रा।

ind vs ire t20 playing 11 today live streaming match captain shreyas iyer, vaibhav sooryavanshi debut
भारत बनाम आयरलैंड - फोटो : Amar Ujala Graphics
हम यहां आपको भारत और आयरलैंड के बीच खेले जाने वाले मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी जानकारी दे रहे हैं...

भारत और आयरलैंड के बीच पहला टी20 मैच कब खेला जाएगा?
भारत और आयरलैंड के बीच पहला टी20 मुकाबला 27 जून यानी शुक्रवार को खेला जाएगा।

भारत और आयरलैंड के बीच पहला टी20 मैच कहां खेला जाएगा?
भारत और आयरलैंड के बीच पहला टी20 मैच बेलफास्ट के सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब में खेला जाएगा।

भारत और आयरलैंड के बीच पहला टी20 मैच कितने बजे शुरू होगा?
भारत और आयरलैंड के बीच पहला टी20 मैच भारतीय समयानुसार शाम 6:00 बजे शुरू होगा। 

भारत और आयरलैंड के बीच पहला टी20 मैच कहां देख सकते हैं?
भारत और आयरलैंड के बीच पहले टी20 मैच का लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा। इसके अलावा मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप पर होगी। आप Amarujala.com पर भी मैच से जुड़े सभी अपडेट्स पढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Install AU App

Followed