सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   IND vs IRE: Ireland Captain Hails Vaibhav Sooryavanshi Role Model, Makes Big Remark on 15-Year-Old Sensation

IND vs IRE: आयरलैंड के कप्तान भी हुए वैभव सूर्यवंशी के मुरीद, 15 साल के बैटर को बताया रोल मॉडल; और क्या कहा?

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेलफास्ट Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 26 Jun 2026 10:27 AM IST
सार

भारत-आयरलैंड टी20 सीरीज से पहले आयरलैंड के कप्तान ने 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ की। उन्होंने युवा बल्लेबाज को नई पीढ़ी के लिए रोल मॉडल बताया और कहा कि इतनी कम उम्र में उनका आत्मविश्वास, प्रतिभा और निडर बल्लेबाजी सभी युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा है।

विज्ञापन
IND vs IRE: Ireland Captain Hails Vaibhav Sooryavanshi Role Model, Makes Big Remark on 15-Year-Old Sensation
वैभव सूर्यवंशी - फोटो : PTI

विस्तार

भारत और आयरलैंड के बीच दो टी20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला शुक्रवार को खेला जाना है। 15 साल के वैभव सूर्यवंशी इस मैच से अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की शुरुआत कर सकते हैं। डेब्यू करते ही वैभव सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़कर भारतीय पुरुष टीम के लिए खेलने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन जाएंगे। वैभव सूर्यवंशी को भारतीय सीनियर टीम के लिए डेब्यू करते हुए देखने का उत्साह सिर्फ भारतीय क्रिकेट फैंस में ही नहीं है, बल्कि आयरलैंड क्रिकेट टीम और वहां के फैंस भी इस बल्लेबाज का करिश्मा देखने का इंतजार कर रहे हैं।  
विज्ञापन

लोर्कन टकर ने क्या कहा?
आयरलैंड के कप्तान लोर्कन टकर ने मैच से पहले हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस में वैभव सूर्यवंशी को लेकर अपनी उत्सुकता जाहिर की। उन्होंने कहा, 'भारतीय टीम में एक 15 साल का खिलाड़ी होना उनके लिए बहुत अविश्वसनीय है। वैभव सूर्यवंशी को लेकर बहुत हाइप है। मैंने कभी नहीं सोचा था कि खेल के इस पेशेवर दौर में ऐसा मुमकिन होगा, खासकर पेशेवर क्रिकेट में जितनी मेहनत लगती है और खिलाड़ियों का स्तर काफी ऊंचा है। ऐसे में उसे श्रेय जाता है - वह एक बहुत खास खिलाड़ी है। यह उसके लिए एक बड़ा पल होगा। मैंने पहले कहा था कि हमारे लिए उस पार्टी को बिगाड़ना और उस गेम में असर डालना बहुत अच्छा होगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन

IND vs IRE: Ireland Captain Hails Vaibhav Sooryavanshi Role Model, Makes Big Remark on 15-Year-Old Sensation
लोर्कन टकर - फोटो : Cricket Ireland
आयरिश फैंस भी कर रहे वैभव का इंतजार?
उन्होंने कहा, 'आयरलैंड में भारतीय समुदाय बहुत बड़ा है। मुझे पता सभी इस मैच को देखने के लिए तैयार होंगे, वे वैभव को देखेंगे। यहां ज्यादातर हाइप इसी बारे में है, कि वह इस सीरीज में अपना डेब्यू कर रहा है। वह एक जबरदस्त टैलेंट है। हमने उस पर जितनी हो सके उतनी रिसर्च करने की कोशिश की है। मुझे लगता है कि उसने आईपीएल में धमाल मचा दिया, 75 छक्के मारने का मतलब उसकी स्किल का स्तर जबरदस्त है। यह सच में रोमांचक है। सीरीज में आने वाली ऐसी एनर्जी न सिर्फ हमारे लिए, बल्कि देखने आने वाले लोगों के लिए, घर पर देखने वाले लोगों के लिए, और आस-पास खेल रहे बच्चों के लिए भी शानदार है।'
विज्ञापन

'बच्चों के रोल मॉडल हैं वैभव सूर्यवंशी'
टकर ने कहा, 'हम आयरिश खिलाड़ियों के लिए रोल मॉडल बनने की कोशिश करते हैं, मुझे लगता है कि उतनी ही जिम्मेदारी दुनिया भर के सभी खिलाड़ियों की है कि वे रोल मॉडल बनें। मुझे पता है कि वैभव अभी छोटा लड़का है, लेकिन वह अभी भी एक जबरदस्त खिलाड़ी है, और वह अब दुनिया भर के क्रिकेटरों और आने वाले बच्चों के लिए एक बहुत खास रोल मॉडल है।' वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में अपनी बल्लेबाजी से दुनियाभर के क्रिकेट फैंस को रोमांचित किया था। 776 रन बनाकर वैभव ने ऑरेंज कैप जीता है। फैंस चाहते हैं कि वैभव अंतरराष्ट्रीय डेब्यू पर भी धमाकेदार प्रदर्शन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Install AU App

Followed