{"_id":"6a3e428e48cf58f50707a8b7","slug":"fans-are-eager-to-witness-vaibhav-sooryavanshi-ind-vs-ire-t20is-series-tickets-sold-out-in-minutes-2026-06-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs IRE: वैभव सूर्यवंशी को खेलता देखने के लिए बेताब फैंस, भारत-आयरलैंड टी20 सीरीज के टिकट मिनटों में बिके","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs IRE: वैभव सूर्यवंशी को खेलता देखने के लिए बेताब फैंस, भारत-आयरलैंड टी20 सीरीज के टिकट मिनटों में बिके
Fri, 26 Jun 2026 02:42 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेलफास्ट
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेलफास्ट
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Fri, 26 Jun 2026 02:42 PM IST
सार
वैभव सूर्यवंशी को लेकर प्रशंसकों में काफी उत्साह है। भारत और आयरलैंड के बीच शुक्रवार को होने वाले पहले टी20 मैच के दौरान वैभव अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू कर सकते हैं। वैभव को लेकर दीवनगी इतनी ज्यादा है कि इस सीरीज के टिकट मिनटों में बिकने का दावा किया जा रहा है।
विज्ञापन
वैभव और ईशान
- फोटो : BCCI X
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय क्रिकेट के 15 वर्षीय उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज में भारत के लिए अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। आयरलैंड के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला शुक्रवार को बेलफास्ट में खेला जाएगा। आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स के लिए शानदार प्रदर्शन करते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले वैभव को उनके इसी धमाकेदार खेल का इनाम भारतीय टीम में शामिल होकर मिला है। हाल ही में उन्होंने त्रिकोणीय सीरीज के फाइनल में श्रीलंका ए के खिलाफ मात्र 29 गेंदों में 94 रनों की तूफानी पारी खेलकर सबको हैरान कर दिया था।
विज्ञापन
क्रिकेट आयरलैंड के सामने खड़ी हुई बड़ी चुनौती
वैभव सूर्यवंशी की इस तेजी से बढ़ती लोकप्रियता ने क्रिकेट आयरलैंड के सामने एक बड़ी मुश्किल खड़ी कर दी है। दरअसल, मार्च के महीने में जब आयरलैंड क्रिकेट बोर्ड ने भारत के खिलाफ इस घरेलू सीरीज को अंतिम रूप दिया था, तब उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं था कि यह 15 वर्षीय युवा खिलाड़ी इतनी जल्दी भारतीय टीम में जगह बनाकर पूरी दुनिया में छा जाएगा।

डब्लिन के बजाय बेलफास्ट में रखे मुकाबले
क्रिकेट आयरलैंड ने इस सीरीज के दोनों मैचों का आयोजन डब्लिन के मालाहाइड क्रिकेट ग्राउंड (जिसकी क्षमता करीब 12,000 दर्शकों की है) के बजाय बेलफास्ट के सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब में रख दिया। नतीजा यह हुआ कि अब दावा किया जा रहा है कि बेलफास्ट मैचों के सारे टिकट कुछ ही मिनटों में बिक गए हैं। अब टिकट न मिलने के कारण फैंस बेहद निराश हैं और वे बोर्ड से वेन्यू के चयन को लेकर लगातार सवाल पूछ रहे हैं।
क्रिकेट आयरलैंड के चेयरमैन ब्रायन मैकनीस ने कहा, टिकटों के लिए मेरा फोन लगातार बज रहा है। दुर्भाग्य से हम इस मैदान पर केवल 4500 से 5000 फैंस को ही संभाल सकते हैं। अगर हमारे पास जगह होती, तो हम इस क्षमता से तीन गुना ज्यादा टिकट बेच सकते थे। सारे टिकट चंद मिनटों में ही बिक गए और लोग अभी भी टिकटों की तलाश में हैं।

आयरलैंड प्रशंसकों के बीच वैभव को लेकर उत्साह
मैकनीस ने आगे बताया कि वैभव सूर्यवंशी की मौजूदगी ने इस सीरीज को लेकर, खासकर आयरिश फैंस के बीच उत्साह को एक अलग ही स्तर पर पहुंचा दिया है। हर कोई इस युवा सनसनी को भारतीय जर्सी में खेलते हुए देखना चाहता है। उन्होंने कहा, यह बहुत बड़ी बात है और हर कोई इसी बारे में बात कर रहा है। वह वाकई एक बेहद रोमांचक प्रतिभा हैं। उनके डेब्यू करने की संभावना ने लोगों को इस कदर दीवाना बना दिया है कि वे उस ऐतिहासिक पल का गवाह बनना चाहते हैं ताकि कह सकें कि मैं भी वहां मौजूद था। उन्होंने वाकई हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।