IND vs IRE: वैभव सूर्यवंशी ने नेट्स पर जमकर किया अभ्यास, भारतीय गेंदबाजों के सामने सहज होकर की बल्लेबाजी
भारतीय बल्लेबाजी की नई सनसनी वैभव सूर्यवंशी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू के लिए तैयार है। वैभव को आयरलैंड के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टी20 सीरीज के लिए चुना गया है। इसका पहला मुकाबला आज खेला जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वैभव ने अंतरराष्ट्रीय डेब्यू से पहले ही क्रिकेट जगत में अपनी पहचान बना ली है। उन्होंने आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए दमदार प्रदर्शन किया था और 776 रन बनाए थे। वैभव आईपीएल के इस सीजन में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। आईपीएल में वैभव ने पैट कमिंस, जोश हेजलवुड और जसप्रीत बुमराह जैसे दुनिया के शीर्ष गेंदबाजों के खिलाफ अपना कौशल दिखाया था। इतना ही नहीं, वैभव ने हाल ही में त्रिकोणीय सीरीज के फाइनल में भारत ए के लिए खेलते हुए श्रीलंका ए के खिलाफ 11 गेंदों पर पचासा लगाया था जो प्रथम श्रेणी क्रिकेट का सबसे तेज अर्धशतक है। अब वह पहली बार भारतीय सीनियर टीम में शामिल हुए हैं।
Start of something special 🌟
— BCCI (@BCCI) June 26, 2026
🎥 Glimpses of Vaibhav Sooryavanshi's first time in the #TeamIndia nets 🤩#IREvIND pic.twitter.com/zp3mPMch5R
आयरलैंड और इंग्लैंड के दौरे के लिए भारत की टीम में सूर्यवंशी को शामिल किया गया है। हालांकि मैनेजमेंट उनके डेब्यू के बारे में कुछ भी साफ नहीं कह रहा है, लेकिन इस युवा ओपनर ने नेट्स में भारतीय राष्ट्रीय टीम के गेंदबाजों का सामना करते हुए अपनी काबिलियत दिखा दी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के शेयर किए गए एक वीडियो में सूर्यवंशी शानदार शॉट्स खेलते हुए दिखे। वह न तो मौके के दबाव से घबराए, न ही गेंदबाजों के स्तर या उस बड़े मंच से जिस पर वे खेल रहे थे। वीडियो में सूर्यवंशी को नो-लुक शॉट खेलते हुए भी देखा जा सकता है। ऐसा लगता है कि उन्होंने अपने खेल में यह नया हथियार शामिल किया है।
आयरलैंड की टीम के लिए सूर्यवंशी जैसे युवा खिलाड़ी के खिलाफ तैयारी करना एक अलग अनुभव है। लेकिन आयरलैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज बेन कैलिट्ज ने कहा कि भारत के इस युवा स्टार के लिए कोई अलग प्लान नहीं है। उन्होंने कहा, हम हर खिलाड़ी को एक जैसा ही मानते हैं, चाहे वह विराट कोहली हों, श्रेयस अय्यर हों या सूर्यवंशी खेल रहे हों। हम सभी के साथ एक जैसा ही व्यवहार करते हैं। हम वीडियो और संभावित प्लान देखकर तैयारी करते हैं। लेकिन आखिर में आप चाहे जितनी भी योजना बना लें खेल के बीच में चीजें बदल सकती हैं।