पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs IRE 1st T20 Playing Squad India vs Ireland 1st T20i Playing XI, Captain and Vice-Captain Players List
IRE Inning
126/5 (15.1 ov)
George Dockrell 8(4)*
Gareth Delany 16 (19)
India elected to bowl

IND vs IRE: वैभव सूर्यवंशी के अंतरराष्ट्रीय डेब्यू का इंतजार क्यों बढ़ा? कप्तान श्रेयस अय्यर ने बताया कारण

Fri, 26 Jun 2026 05:52 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेलफास्ट
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेलफास्ट Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Fri, 26 Jun 2026 05:52 PM IST
सार

IND vs IRE T20 Playing 11 Squad 2026: भारत ने आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में टॉस जीता। लेकिन इस मैच में वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग-11 में शामिल नहीं किया गया है। वैभव का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर डेब्यू का इंतजार बढ़ गया है।

विज्ञापन
IND vs IRE 1st T20 Playing Squad India vs Ireland 1st T20i Playing XI, Captain and Vice-Captain Players List
वैभव सूर्यवंशी - फोटो : BCCI

विस्तार

भारत और आयरलैंड के बीच दो मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला बेलफास्ट में खेला जा रहा है। भारत ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। सभी की नजरें इस बात पर थी कि 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी इस मैच से अंतरराष्ट्रीय डेब्यू कर सकेंगे या नहीं, लेकिन कप्तान श्रेयस अय्यर ने स्पष्ट किया है कि इस युवा बल्लेबाज को एकादश में शामिल नहीं किया गया है। 
विज्ञापन

भारत ने जीता टॉस
भारतीय टी20 टीम के नए कप्तान श्रेयस अय्यर ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। टी20 विश्व कप का खिताब जीतने के बाद पहली बार भारतीय टीम इस प्रारूप में कोई मुकाबला खेल रही है। टॉस के दौरान श्रेयस ने बताया कि ये टीम के लिए नया मैदान है और पहली बार हम बेलफास्ट में खेल रहे हैं। उन्होंने अपने फैसले पर कहा कि परिस्थिति और वातावरण को देखते हुए हमने पहले फील्डिंग करने का फैसला किया है। उन्होंने कहा, हमें जल्द से जल्द परिस्थिति को समझना होगा और एक समय पर एक मैच की नीति पर आगे बढ़ना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

वैभव को लेकर क्या बोले श्रेयस?
टॉस के दौरान जब श्रेयस से पूछा गया कि वैभव सूर्यवंशी को इस मैच में मौका मिलेगा या नहीं? इस पर श्रेयस ने कहा, दुर्भाग्य से नहीं। वह एक शानदार खिलाड़ी हैं, लेकिन जाहिर है कि हमारी टीम में ऐसे खिलाड़ी हैं जिनके पास बहुत अनुभव है और जिन्होंने हाल की कुछ सीरीज में भारत के लिए बेहतरीन प्रदर्शन किया है। इसलिए हम उन ज्यादातर खिलाड़ियों पर भरोसा कर रहे हैं जिन्होंने पूरे सीजन में जबरदस्त खेल दिखाया है। भारत को अभी कई मैच खेलने हैं। जब समय आएगा, तब वैभव को मौका दिया जाएगा। फिलहाल हम इस मैच में तीन तेज गेंदबाज और एक ऑलराउंडर के साथ उतर रहे हैं। 
विज्ञापन

दोनों टीमों की प्लेइंग-11:
भारत: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा। 
आयरलैंड: टिम टैक्टर, रॉस एडायर, हैरी टैक्टर, लोरकन टकर (कप्तान और विकेटकीपर), बेंजामिन कैलिट्ज, गारेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, लियाम मैकार्थी, मैथ्यू हम्फ्रे, जय मुंधरा, मैथ्यू होलार्ड।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed