IND Inning
68/3 (6 ov)
Target: 183
Abhishek Sharma 47(16)*
N. Tilak Varma 8 (5)
India need 115 runs in 14.0 remaining overs
{"_id":"6a3e82fcc2677b58250cae1e","slug":"ind-vs-ire-shreyas-iyer-debut-as-india-t20i-captain-creates-record-2026-06-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs IRE: बतौर कप्तान डेब्यू के साथ श्रेयस अय्यर ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, इस मामले में रोहित से आगे निकले","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs IRE: बतौर कप्तान डेब्यू के साथ श्रेयस अय्यर ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, इस मामले में रोहित से आगे निकले
Fri, 26 Jun 2026 07:17 PM IST
मयंक त्रिपाठी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेलफास्ट
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेलफास्ट
Published by: मयंक त्रिपाठी
Updated Fri, 26 Jun 2026 07:17 PM IST
सार
आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के पहले मैच में कप्तानी का डेब्यू करते हुए श्रेयस अय्यर भारत के लिए टी20 में कप्तानी संभालने वाले तीसरे सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए। उन्होंने इस मामले में रोहित शर्मा और केएल राहुल को पीछे छोड़ते हुए टीम में वापसी के साथ नई जिम्मेदारी संभाली।
विज्ञापन
श्रेयस अय्यर
- फोटो : BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में पहली बार भारतीय टीम की कप्तानी संभालते हुए एक खास उपलब्धि अपने नाम कर ली। कप्तानी के डेब्यू के समय अय्यर की उम्र 31 साल 202 दिन थी, जिसके साथ वह भारत के लिए टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कप्तानी की शुरुआत करने वाले तीसरे सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए हैं।
विज्ञापन
रोहित को पीछे छोड़ा
इस लिस्ट में सबसे ऊपर शिखर धवन का नाम है, जिन्होंने 35 साल 232 दिन की उम्र में पहली बार भारत की टी20 टीम की कमान संभाली थी। दूसरे स्थान पर सूर्यकुमार यादव हैं, जिन्होंने 33 साल 70 दिन की उम्र में कप्तानी का डेब्यू किया था। वहीं, अय्यर ने इस मामले में रोहित शर्मा (30 साल 234 दिन) और केएल राहुल (30 साल 143 दिन) को पीछे छोड़ दिया है।

भारत के लिए टी20 कप्तानी डेब्यू के समय सबसे अधिक उम्र वाले खिलाड़ी
- शिखर धवन - 35 साल 232 दिन
- सूर्यकुमार यादव - 33 साल 70 दिन
- श्रेयस अय्यर - 31 साल 202 दिन
- रोहित शर्मा - 30 साल 234 दिन
- केएल राहुल - 30 साल 143 दिन
लंबे समय बाद हुई टी20 टीम में वापसी
श्रेयस अय्यर ने भारत के लिए अपना पिछला टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला तीन दिसंबर 2023 को खेला था। उस मैच में उन्होंने 37 गेंदों पर 53 रन की अर्धशतकीय पारी खेली थी। इसके बाद वह लंबे समय तक टी20 टीम से बाहर रहे। अब करीब डेढ़ साल बाद उनकी टीम में वापसी हुई है और वापसी के साथ ही उन्हें कप्तानी की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।

आईपीएल में कप्तानी से बढ़ी पहचान
पिछले कुछ वर्षों में श्रेयस अय्यर ने कप्तान के रूप में अपनी अलग पहचान बनाई है। उन्होंने आईपीएल 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स को चैंपियन बनाया और उसके बाद पंजाब किंग्स के प्रदर्शन में भी अहम भूमिका निभाई। उनकी नेतृत्व क्षमता को देखते हुए भारतीय टीम ने भी उन पर भरोसा जताया है। अय्यर एक बार फिर गौतम गंभीर के साथ काम कर रहे हैं, जिन्होंने पहले भी उनके नेतृत्व कौशल की सराहना की थी।
टी20 और आईपीएल में अय्यर का रिकॉर्ड
श्रेयस अय्यर ने अब तक भारत के लिए 51 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 30.66 की औसत से 1104 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से आठ अर्धशतक निकले हैं। वहीं, आईपीएल में उन्होंने 147 मुकाबलों में 35.83 की औसत से 4229 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और 32 अर्धशतक शामिल हैं।
टीम के लिए दिया खास संदेश
सीरीज शुरू होने से पहले श्रेयस अय्यर ने टीम के खिलाड़ियों से एक मजबूत टीम संस्कृति बनाने और निडर होकर क्रिकेट खेलने की अपील की। उन्होंने कहा कि भारतीय टीम की कप्तानी करना उनके लिए सम्मान की बात है और वह ऐसा माहौल बनाना चाहते हैं, जहां खिलाड़ी अच्छे और बुरे समय में एक-दूसरे का साथ दें। अय्यर ने टीम से हर मुकाबला जीतने के इरादे से खेलने और शेरों की तरह मैदान पर उतरने का आह्वान किया।