पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
IRE Inning
34/3 (5.0 ov)
Lorcan Tucker 3(6)*
Benjamin Calitz 0 (2)
India elected to bowl

Live

IND vs IRE Live Score: 30 पर आयरलैंड को तीसरा झटका, टिम टैक्टर 17 रन बनाकर आउट; पावरप्ले में भारत का दबदबा

Fri, 26 Jun 2026 06:18 PM IST
शिवम गर्ग स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेलफास्ट
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेलफास्ट Published by: शिवम गर्ग Updated Fri, 26 Jun 2026 06:18 PM IST
खास बातें

Live Cricket Score Today , India vs Ireland (IND vs IRE) 1st T20 : नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत और आयरलैंड के बीच आज दो मैचों की टी20 सीरीज का आगाज हो चुका है। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी है। आप यहां पल-पल के अपडेट्स पढ़ सकते हैं....

विज्ञापन
IND vs IRE T20 Live Score: India vs Ireland 1st T20 Today Match Scorecard Updates in Hindi
भारत बनाम आयरलैंड लाइव स्कोर - फोटो : BCCI

लाइव अपडेट

06:20 PM, 26-Jun-2026

IND vs IRE Live Score: टिम टैक्टर 17 रन बनाकर आउट

हर्षित राणा ने एक और सफलता हासिल करते हुए आयरलैंड को तीसरा झटका दिया है। टिम टैक्टर 17 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें श्रेयस अय्यर ने शानदार कैच पकड़कर पवेलियन भेजा।
06:15 PM, 26-Jun-2026

IND vs IRE Live Score: अर्शदीप सिंह ने दिलाई दूसरी सफलता

अर्शदीप सिंह ने भारत को एक और बड़ी सफलता दिलाई है। हेरी टैक्टर बिना कोई रन बनाए संजू सैमसन के हाथों कैच आउट हो गए। इस विकेट के साथ आयरलैंड की शुरुआत और भी मुश्किल हो गई है।
विज्ञापन
06:10 PM, 26-Jun-2026

IND vs IRE Live Score: रॉस अडायर कैच आउट

आयरलैंड की टीम को 20 रन के कुल स्कोर पर पहला झटका लगा है। रॉस अडायर 12 रन बनाकर हर्षित राणा की गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे। संजू सैमसन ने बाईं ओर दौड़ लगाकर शानदार कैच पकड़ा। अभी हेरी टैक्टर और टिम टैक्टर क्रीज पर मौजूद है।

06:01 PM, 26-Jun-2026

IND vs IRE Live Score: आयरलैंड की पारी शुरू

आयरलैंड की ओर से टिम टैक्टर और रॉस अडायर क्रीज पर मौजूद हैं। अर्शदीप सिंह ने नई गेंद के साथ गेंदबाजी की शुरुआत की।
05:40 PM, 26-Jun-2026

IND vs IRE Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा। 

आयरलैंड: टिम टैक्टर, रॉस अडायर, हेरी टैक्टर, लोरकन टकर (कप्तान और विकेटकीपर), बेंजामिन कैलिट्ज, गारेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, लियाम मैकार्थी, मैथ्यू हम्फ्रे, जय मुंधरा, मैथ्यू होलार्ड।
05:34 PM, 26-Jun-2026

IND vs IRE Live Score: भारत ने जीता टॉस

भारत ने आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा जहां तक वैभव के खेलने की बात है, फिलहाल उन्हें मौका नहीं मिला है। सही समय आने पर उन्हें भी अवसर मिलेगा। इस मुकाबले के लिए हमने तीन तेज गेंदबाज और एक ऑलराउंडर के साथ उतरने का फैसला किया है।

आयरलैंड कप्तान ने कहा कि अगर हम टॉस जीतते, तो हम पहले गेंदबाजी ही करते। यह पिच काफी अच्छी लग रही है। यह टीम के बदलाव का एक चरण है। पिछले कुछ वर्षों में स्टर्लिंग ने बेहतरीन नेतृत्व किया। भारतीय मूल के जय मुंधरा और मैथ्यू होलार्ड आज अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
05:06 PM, 26-Jun-2026

IND vs IRE Live Score: क्या टूटेगी सफल ओपनिंग जोड़ी?

वैभव सूर्यवंशी को टीम में शामिल करने के लिए भारत को अपनी सफल ओपनिंग जोड़ी में बदलाव करना पड़ सकता है। संजू सैमसन टी20 विश्व कप में 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' रहे थे, जबकि अभिषेक शर्मा ने आईपीएल में शानदार प्रदर्शन किया। वहीं, ईशान किशन भी बेहतरीन फॉर्म में हैं। ऐसे में वैभव को जगह देने के लिए टीम प्रबंधन को बड़ा फैसला लेना होगा। अगर वैभव पहले मुकाबले में खेलते हैं तो वह भारत के लिए टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन जाएंगे।
04:51 PM, 26-Jun-2026

IND vs IRE Live Score: दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा / वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, वॉशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, रवि बिश्नोई/प्रसिद्ध कृष्णा/प्रिंस यादव।

आयरलैंड: टिम टेक्टर, रॉस अडायर, हैरी टेक्टर, लॉर्कन टकर (कप्तान और विकेटकीपर), बेन कैलिट्ज, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, मैथ्यू हम्फ्रीज, मैट होलार्ड, रूबेन विलियम्स, जय मूंद्रा।
04:40 PM, 26-Jun-2026

IND vs IRE Live Score: क्या सचिन का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए करना पड़ेगा इंतजार?

वैभव सूर्यवंशी को लेकर क्रिकेट फैंस की सबसे बड़ी उत्सुकता यही है कि क्या वह कम उम्र में भारत के लिए डेब्यू कर सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को तोड़ पाएंगे? लेकिन मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए ऐसा लगता है कि टीम प्रबंधन किसी भी तरह की जल्दबाजी के पक्ष में नहीं है।

यदि पहले से अच्छा प्रदर्शन कर रहे खिलाड़ियों की जगह सुरक्षित रहती है, तो वैभव को अपने अंतरराष्ट्रीय डेब्यू के लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है। हालांकि, जिस तरह का प्रदर्शन उन्होंने आईपीएल में किया है, उसे देखते हुए यह तय माना जा रहा है कि नीली जर्सी पहनने का उनका सपना ज्यादा दूर नहीं है। फर्क सिर्फ इतना है कि टीम इंडिया चाहती है कि उनका डेब्यू किसी रिकॉर्ड या सुर्खियों के लिए नहीं, बल्कि पूरी तरह उनकी योग्यता और सही अवसर के आधार पर हो।
 
04:27 PM, 26-Jun-2026

IND vs IRE Live Score: कप्तान के रूप में श्रेयस अय्यर की नई शुरुआत

भारत की टी20 टीम की कप्तानी अब श्रेयस अय्यर के हाथों में होगी, जिन्होंने सूर्यकुमार यादव की जगह यह जिम्मेदारी संभाली है। आईपीएल में अपनी सफल कप्तानी से प्रभावित करने वाले अय्यर के लिए यह सीनियर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहली बड़ी कप्तानी की परीक्षा होगी।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed