IRE Inning
182/9 (20 ov)
Matthew Humphreys 2(3)*
Jai Moondra 2 (2)
India elected to bowl
Live
IND vs IRE Live Score: भारत को मिला 183 रनों का लक्ष्य, आयरलैंड के लिए कप्तान टकर का अर्धशतक
{"_id":"6a3e59d0e480848a7b08a47f","slug":"ind-vs-ire-live-cricket-score-india-vs-ireland-1st-t20-2026-match-at-stormont-belfast-stadium-updates-2026-06-26","type":"live","status":"publish","title_hn":"IND vs IRE Live Score: भारत को मिला 183 रनों का लक्ष्य, आयरलैंड के लिए कप्तान टकर का अर्धशतक","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
Fri, 26 Jun 2026 07:42 PM IST
शिवम गर्ग
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेलफास्ट
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेलफास्ट
Published by: शिवम गर्ग
Updated Fri, 26 Jun 2026 07:42 PM IST
खास बातें
Live Cricket Score Today , India vs Ireland (IND vs IRE) 1st T20 : नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत और आयरलैंड के बीच आज दो मैचों की टी20 सीरीज का आगाज हो चुका है। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी है। आप यहां पल-पल के अपडेट्स पढ़ सकते हैं....
विज्ञापन
भारत बनाम आयरलैंड लाइव स्कोर
- फोटो : BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
07:40 PM, 26-Jun-2026
IND vs IRE: अंतिम ओवर में अक्षर पटेल का कमाल
पारी के आखिरी ओवर की पहली ही गेंद पर अक्षर पटेल ने भारत को एक और सफलता दिलाई। लियाम मैकार्थी 5 गेंदों में 7 रन बनाकर आउट हो गए। तिलक वर्मा ने दौड़ते हुए शानदार कैच लपककर मैकार्थी की पारी का अंत कर दिया।07:39 PM, 26-Jun-2026
IND vs IRE Live Score: डेलानी की शानदार पारी का किया अंत
अर्शदीप सिंह ने डेथ ओवरों में भारत को बड़ी सफलता दिलाते हुएगारेथ डेलानी को पवेलियन भेज दिया। डेलानी 32 गेंदों में 49 रन बनाकर आउट हुए। उनकी आक्रामक पारी में 3 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। 18 ओवर की अंतिम गेंद पर डेलानी बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में चूक गए। अक्षर पटेल ने आसान कैच लेकर उनकी पारी का अंत कर दिया।
विज्ञापन
07:30 PM, 26-Jun-2026
IND vs IRE Live Score: अक्षर पटेल ने जॉर्ज डॉकरेल को किया चलता
अक्षर पटेल ने 17वें ओवर की पहली गेंद पर भारत को एक और महत्वपूर्ण सफलता दिलाते हुए जॉर्ज डॉकरेल का विकेट अपने नाम किया। डॉकरेल 10 गेंदों में 19 रन बनाकर आउट हुए। उनकी पारी में 2 चौके और 1 छक्का शामिल रहा। डीप में तैनात अर्शदीप सिंह ने बेहतरीन कैच लपकते हुए उन्हें पवेलियन की राह दिखा दी।07:16 PM, 26-Jun-2026
IND vs IRE Live Score: अर्धशतक के बाद कप्तान भी आउट
हर्षित राणा ने अहम सफलता हासिल करते हुए आयरलैंड के कप्तान लॉर्कन टकर को पवेलियन भेज दिया। टकर ने 36 गेंदों में 50 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। डीप में खड़े तिलक वर्मा ने आसान कैच पकड़कर उनकी पारी का अंत कर दिया।07:11 PM, 26-Jun-2026
IND vs IRE Live Score: कप्तान लॉर्कन टकर का अर्धशतक
आयरलैंड के कप्तान लॉर्कन टकर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक पूरा कर लिया है। 14 ओवर के बाद टीम का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 111 रन हो गया है।06:54 PM, 26-Jun-2026
IND vs IRE Live Score: 10 ओवर के बाद आयरलैंड 68/4
आयरलैंड ने 10 ओवर के खेल के बाद चार विकेट के नुकसान पर 68 रन बना लिए हैं। इस समय क्रीज पर लॉर्कन टकर 13 रन बनाकर टिके हुए हैं, जबकि गैरेथ डेलानी 7 रन पर उनका साथ दे रहे हैं। दोनों के बीच साझेदारी पनप रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
06:42 PM, 26-Jun-2026
IND vs IRE Live Score: बेंजामिन कैलिट्ज भी आउट
शिवम दुबे ने सातवें ओवर की पहली गेंद पर भारत को एक और सफलता दिलाई। बेंजामिन कैलिट्ज दो छक्कों की मदद से 15 रन बनाकर आउट हुए।06:20 PM, 26-Jun-2026
IND vs IRE Live Score: टिम टैक्टर 17 रन बनाकर आउट
भारत को चौथे ओवर में हर्षित राणा ने एक और सफलता हासिल करते हुए आयरलैंड को तीसरा झटका दिया। टिम टैक्टर 17 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें श्रेयस अय्यर ने शानदार कैच पकड़कर पवेलियन भेजा।06:15 PM, 26-Jun-2026
IND vs IRE Live Score: अर्शदीप सिंह ने दिलाई दूसरी सफलता
अर्शदीप सिंह ने भारत को एक और बड़ी सफलता दिलाई है। हैरी टैक्टर बिना कोई रन बनाए संजू सैमसन के हाथों कैच आउट हो गए। इस विकेट के साथ आयरलैंड की शुरुआत और भी मुश्किल हो गई है।06:10 PM, 26-Jun-2026
IND vs IRE Live Score: रॉस अडायर कैच आउट
आयरलैंड की टीम को 20 रन के कुल स्कोर पर पहला झटका लगा है। रॉस अडायर 12 रन बनाकर हर्षित राणा की गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे। संजू सैमसन ने बाईं ओर दौड़ लगाकर शानदार कैच पकड़ा। अभी हैरी टैक्टर और टिम टैक्टर क्रीज पर मौजूद है।