{"_id":"6a35367564576e93500d96da","slug":"a-degree-is-just-the-beginning-true-success-lies-in-the-ability-to-face-challenges-anurag-singh-thakur-noida-news-c-1-noi1095-4411131-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिग्री सिर्फ एक शुरुआत, असली सफलता मुश्किलों का सामना करने की क्षमता : अनुराग सिंह ठाकुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिग्री सिर्फ एक शुरुआत, असली सफलता मुश्किलों का सामना करने की क्षमता : अनुराग सिंह ठाकुर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
डिग्री सिर्फ एक शुरुआत, असली सफलता मुश्किलों का सामना करने की क्षमता : अनुराग सिंह ठाकुर
जयपुरिया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट में आयोजित हुआ दीक्षांत समारोह, 484 विद्यार्थियों को मिला डिप्लोमा
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। जयपुरिया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट में आयोजित दीक्षांत समारोह में शुक्रवार को 484 विद्यार्थियों को डिप्लोमा प्रदान किया गया। संस्थान के विभिन्न परिसरों के इस स्नातक बैच ने 24.11 लाख प्रति वर्ष का सर्वोच्च वेतन पैकेज प्राप्त किया।
इस दीक्षांत समारोह में शामिल हुए लोकसभा सांसद और भारत सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि आप प्रोफेशनल दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं, याद रखें कि आपकी डिग्री सिर्फ एक शुरुआत है, असली सफलता मुश्किलों का सामना करने की क्षमता, ईमानदारी और लगातार सीखते रहने में है। आप सिर्फ नौकरी खोजने वाले नहीं, बल्कि नौकरी देने वाले बनें और भारत के लिए समाधान तैयार करें। 2047 तक विकसित भारत बनने की देश की यात्रा में योगदान देने का इससे बेहतर समय कभी नहीं रहा।
जयपुरिया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट में बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के चेयरमैन शरद जयपुरिया ने कहा कि आज का दिन सिर्फ दीक्षांत समारोह नहीं है। यह आपकी लगन, आपके त्याग, आपकी सीख और आपके बदलाव का जश्न है। जयपुरिया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट में बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के वाइस चेयरमैन श्रीवत्स जयपुरिया ने कहा कि आप एक ऐसी दुनिया में कदम रख रहे हैं, जिसे एआई आकार दे रहा है। आधुनिक टेक्नोलॉजी के साथ तेजी से बदलाव आ रहे हैं। आपकी क्षमता इस बात में नहीं कि आप क्या जानते हैं, बल्कि आपके सीखने, अपने आप को ढालने और विकसित होने पर निर्भर करती है। डायरेक्टर डॉ प्रभात पंकज ने कहा कि आज का यह जश्न आपकी लर्निंग की यात्रा में एक नए अध्याय की शुरुआत है। लर्निंग न तो क्लासरूम में शुरू होती है और न ही वहीं खत्म हो जाती है। यह जीवनभर चलने वाला संकल्प है जो हम अपने आप से करते हैं।
विज्ञापन
समारोह के दौरान छात्रों को उनकी उत्कृष्ट बेहतरीन एकेडमिक व प्रोफेशनल उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। पुलकित (पीजीडीएम), आकांक्षा प्रकाश (पीजीडीएम सर्विस मैनेजमेंट) और वंशिका मल्होत्रा (पीजीडीएम मार्केटिंग) को चेयरमैन्स गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया। सोनल मेहता को स्टूडेंट ऑफ द ईयर के सम्मान से नवाजा गया, जबकि वर्तिका गुप्ता को बेस्ट वुमेन स्टूडेंट का अवॉर्ड मिला। डॉ रोहन भल्ला को टीचिंग में बेहतरीन काम के लिए डिस्टिंग्विश्ड फैकल्टी अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।