फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   A mindset of continuous learning is the greatest key to success: Dr. Yogendra Singh

निरंतर सीखने की प्रवृत्ति सफलता की सबसे बड़ी कुंजी : डॉ. योगेन्द्र सिंह

Thu, 23 Jul 2026 07:14 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 07:14 PM IST
विज्ञापन
A mindset of continuous learning is the greatest key to success: Dr. Yogendra Singh
नोएडा। सेक्टर-62 स्थित आईएमएस में बृहस्पतिवार को बीबीए, बीसीए, जनसंचार, बीए एलएलबी, बीकॉम एलएलबी और एलएलबी के दूसरे, तीसरे, चौथे और पांचवें वर्ष के छात्रों की कक्षाएं शुरू हो गई हैं। इस दौरान सिंगारी इंडस्ट्रीज लिमिटेड के एमडी व आईएमएस के एलुमनाई डॉ. योगेन्द्र सिंह ने कहा कि तकनीक, बाजार और व्यावसायिक मॉडल समय के साथ बदलते रहते हैं, लेकिन ईमानदारी, नेतृत्व क्षमता, निरंतर सीखने की प्रवृत्ति, ग्राहक केंद्रित सोच और मजबूत मानवीय संबंध आज भी सफलता की सबसे बड़ी कुंजी हैं। वहीं, अधिवक्ता मोनिका गोयल ने विद्यार्थियों को विधि व्यवसाय, विशेष रूप से लिटिगेशन के क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों, चुनौतियों और सफल कॅरिअर निर्माण के लिए आवश्यक कौशल से अवगत कराया। कार्यक्रम के दौरान काइंडवेल सॉल्यूशंस के सीईओ व एमसीए के पूर्व छात्र राघव कश्यप ने विद्यार्थियों को फिनटेक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, आईबीएम प्लानिंग एनालिटिक्स, पावर बीआई, माइक्रोसॉफ्ट फैब्रिक और मशीन लर्निंग जैसी अत्याधुनिक तकनीकों व उनके उद्योग में बढ़ते उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed