फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   A special vaccination drive will be conducted in the district.

Noida News: जिले में चलेगा विशेष टीकाकरण अभियान

Tue, 04 Aug 2026 07:23 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2026 07:23 PM IST
विज्ञापन
A special vaccination drive will be conducted in the district.
यमुना सिटी (संवाद)। बच्चों को टिटनेस, डिप्थीरिया, काली खांसी, खसरा और रूबेला जैसी गंभीर बीमारियों से बचाने के लिए विशेष टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत पहला चरण 3 से 7 अगस्त तक चलने वाले इस अभियान में 5 से 6 वर्ष की आयु के बच्चों को टीडीपी-2, 10 वर्ष के बच्चों को टीडी-10 की खुराक दी जाएगी। वहीं, 16 वर्ष के विद्यार्थियों को टीडी-16 की अतिरिक्त खुराक दी जाएगी। इस चरण में प्रत्येक सत्र में 50 से 75 बच्चों के टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है। वहीं, दूसरा चरण 18 से 28 अगस्त तक आयोजित होगा। इसमें 5 से 10 वर्ष की आयु वर्ग के बच्चों को मीजल्स-रूबेला वैक्सीन की अतिरिक्त खुराक दी जाएगी। इस चरण में प्रतिदिन 100 से 125 बच्चों के टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अभियान के दौरान सभी परिषदीय विद्यालय, सहायता प्राप्त विद्यालय, मदरसे, आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों का टीकाकरण किया जाएगा। जेवर के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सर्फे जेया ने बताया कि अभिभावकों को टीकाकरण के प्रति जागरूक किया जाएगा। जागरूकता की कमी के कारण कई अभिभावक अपने बच्चों कोे टीका लगवाने से मना कर देते हैं। अभिभावकों से अपील है कि अपने बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए उनको टीका जरूर लगवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed