{"_id":"6a426e56ce44f4cec80466c9","slug":"accused-of-pushing-wife-down-the-stairs-during-honeymoon-noida-news-c-1-noi1095-4447190-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: हनीमून के दौरान पत्नी को सीढि़यों से धक्का देने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: हनीमून के दौरान पत्नी को सीढि़यों से धक्का देने का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
30 अप्रैल को हुई थी शादी, सिक्किम और दार्जिलिंग घूमने गया था दंपती
दोनों घुटनों के अलावा सिर और पेट में भी चोटें आईं, प्राथमिकी दर्ज कराई
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। शादी के कुछ ही दिन बाद पति पर पत्नी के साथ मारपीट करने और जान से मारने के प्रयास का आरोप लगा है। सेक्टर-75 निवासी नवविवाहिता ने सेक्टर-113 थाने में शिकायत देकर बताया कि हनीमून के दौरान दार्जिलिंग के एक होटल में पति ने उसे सीढि़यों से धक्का दे दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
महिला ने पुलिस से शिकायत दी है कि उसकी शादी 30 अप्रैल 2026 को हरविंदर चौहान के साथ हुई थी। विवाह के बाद दोनों सिक्किम और दार्जिलिंग घूमने गए। आरोप है कि 9 मई को दार्जिलिंग के होटल की सीढि़यों पर पति ने अचानक धक्का दे दिया, जिससे वह नीचे गिर गई। इस हादसे में उसके दोनों घुटनों के अलावा सिर और पेट में भी चोटें आईं। महिला का कहना है कि 10 मई को नोएडा लौटने के बाद जब उसने पुलिस में शिकायत करने की बात कही तो पति ने उसका मोबाइल फोन तोड़ दिया। महिला का आरोप है कि घटना के बाद 17 जून को उसने अपना मेडिकल परीक्षण कराया और फिर पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी। एसीपी राकेश प्रताप सिंह ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।