फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Action must be taken in accordance with the regulations for groundwater conservation.

Noida News: भूगर्भ जल संरक्षण के नियमों के तहत करनी होगी कार्रवाई

Thu, 13 Aug 2026 10:05 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 10:05 PM IST
विज्ञापन
Action must be taken in accordance with the regulations for groundwater conservation.
भूगर्भ जल संरक्षण के नियमों के तहत करनी होगी कार्रवाई
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। जिलाधिकारी ने बृहस्पतिवार को भूगर्भ जल संरक्षण की समीक्षा की। उन्होंने लंबित आवेदनों का तय समय में निस्तारण करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला भूगर्भ जल प्रबंधन परिषद के सदस्यों ने हिस्सा लिया। जिलाधिकारी मेधा रूपम ने भूगर्भ जल अधिनियम-2019 के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा की। भूगर्भ जल विभाग के अधिशासी अभियंता विश्वजीत सिंह ने बताया कि upgwdonline.in पोर्टल विकसित है। इसके माध्यम से आवेदनों की ऑनलाइन प्रक्रिया और निगरानी हो रही है। कूप पंजीकरण के लिए कोई आवेदन नहीं आया है। वहीं, अनापत्ति प्रमाण-पत्र के सात और नवीनीकरण के अट्ठाईस आवेदन प्राप्त हुए हैं। ईएमसी-2.0, यीडा के प्रस्ताव को अधिनियम की धारा-51 के तहत भूजल भवन लखनऊ भेजा जाएगा। जिलाधिकारी ने सभी प्रकरणों का नियमानुसार निस्तारण करने पर जोर दिया।ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed