फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   gsfd

Noida News: घटना पर पहुंचने से पहले हादसे के शिकार हो गए पीआरवी सवार होमगार्ड

Thu, 13 Aug 2026 09:41 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 09:41 PM IST
विज्ञापन
gsfd
इवेंट पर पहुंचने से पहले हादसे के शिकार हो गए पीआरवी सवार होमगार्ड कपिल
विज्ञापन

- बिसरख क्षेत्र के 112 के सभी वाहन इवेंट पर थे, इस कारण सेक्टर-63 से गौड़ सिटी टू जा रहे थे कपिल साथी पुलिसकर्मी प्रवीण के साथ
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। बुधवार रात करीब 11 बजे गौड़ सिटी-2 से डायल 112 पर मारपीट की सूचना आई तो उस वक्त बिसरख क्षेत्र में तैनात सभी पीआरवी अपने इवेंट पर थी। इस कारण कोतवाली सेक्टर-63 में तैनात पीआरवी को यह इवेंट मिला और बाइक से डायल 112 पर तैनात होमगार्ड कपिल साथी पुलिसकर्मी के साथ मौके के लिए निकल गए। लेकिन रास्ते में ही थार की टक्कर से उनकी मौत हो गई।
मूल रूप से हाफिजपुर, हापुड़ के रहने वाले कपिल तोमर (42 ) पिछले चार साल से डायल 112 पर तैनात थे। वह चालक होमगार्ड के रूप में काम करते थे। डीसीपी ट्रैफिक व डायल 112 के नोडल अधिकारी अभय कुमार मिश्र ने बताया कि करीब 11 बजे वह इवेंट के लिए गौड़ सिटी टू जा रहे थे। इसके लिए वह एनएच-9 के रास्ते से निकले थे। तभी बहरामपुर के पास हादसा हो गया।
विज्ञापन

परिवार में दो बेटे व पत्नी हैं। बेटे की उम्र 14 व 16 साल है। दरअसल रात के वक्त डायल 112 पर कॉल अधिक आती है। इस कारण अधिकतर पीआरवी अपने अपने क्षेत्र में व्यस्त रहती है और इवेंट पर रहती है। इस कारण कई बार आसपास के थाना क्षेत्र की पीआरवी को भी दूसरे थाना क्षेत्र में कॉल पर भेजी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed