फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   17 outposts to be set up to tackle floods; round-the-clock monitoring to be conducted.

Noida News: बाढ़ से निपटने को बनेंगी 17 चौकियां, 24 घंटे होगी निगरानी

Thu, 13 Aug 2026 09:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 09:30 PM IST
विज्ञापन
17 outposts to be set up to tackle floods; round-the-clock monitoring to be conducted.
फोटो
विज्ञापन

बाढ़ से निपटने को बनेंगी 17 चौकियां, 24 घंटे होगी निगरानी
नोएडा। प्रशासन ने संभावित बाढ़ से निपटने की व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। बृहस्पतिवार को प्रभारी मंत्री बृजेश सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में अधिकारियों ने तैयारियों का ब्योरा दिया। जनपद में बाढ़ सुरक्षा के लिए 17 प्रशासनिक बाढ़ चौकियां स्थापित की जाएंगी। सिंचाई विभाग की दो चौकियां याकूबपुर और कामनगर में पहले से सक्रिय हैं। जिलाधिकारी मेधा रूपम ने बताया कि तटबंधों की मरम्मत और गड्ढों को भरने का कार्य पूरा हो गया है। संवेदनशील स्थानों पर आवश्यक सामग्री का भंडारण भी किया गया है। बाढ़ संबंधी सूचनाओं के लिए 24 घंटे संचालित बाढ़ नियंत्रण कक्ष सक्रिय हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में त्वरित प्रतिक्रिया के लिए सात ग्रामीण बाढ़ समितियां भी गठित की गई हैं। यमुना और हिंडन नदी के तटबंध सुरक्षित हैं, जलस्तर पर नजर रखी जा रही है। प्रभारी मंत्री ने सभी विभागों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed