{"_id":"6a7de894fc4bd09ac0007f2c","slug":"dsfgsfd-grnoida-news-c-23-1-lko1064-103109-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: 20 लाख का लालच पड़ा भारी, हिस्से के चक्कर में लाखों के गहने गंवा बैठीं महिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: 20 लाख का लालच पड़ा भारी, हिस्से के चक्कर में लाखों के गहने गंवा बैठीं महिला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- 20 लाख रुपये बांटने का झांसा देकर नाले के पास ले गए टप्पेबाज
-चक्कर आने पर गहने उतरवाकर फरार
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। बिसरख कोतवाली क्षेत्र में 20 लाख रुपये मिलने और उनमें हिस्सा देने का लालच देकर टप्पेबाजों ने 55 वर्षीय महिला से लाखों रुपये के गहने ठग लिए। आरोप है कि बदमाश महिला को नाले के पास ले गए और वहां उसे चक्कर आने के बाद गले की चेन, अंगूठी समेत अन्य आभूषण उतरवा लिए। वारदात के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए। पीड़ित परिजन की शिकायत पर पुलिस ने बुधवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
फ्यूजन होम्स सोसाइटी निवासी महेंद्र आर. स्वामी के मुताबिक 10 जुलाई की शाम करीब 6:45 बजे उनकी मां कौशल्या स्वामी घर से कुछ दूरी पर स्थित मार्केट में पानी पूरी खाने गई थीं। इसी दौरान सफेद टी-शर्ट पहने एक युवक उनके पास आकर बैठ गया। कुछ देर बाद दूसरा युवक भी वहां पहुंचा। दोनों आपस में 20 लाख रुपये मिलने की बात करते हुए उसके बंटवारे को लेकर बातचीत करने लगे। आरोप है कि टीशर्ट पहने युवक ने कौशल्या को भी रकम में हिस्सा देने का लालच दिया। महिला उनकी बातों में आ गईं। इसके बाद दोनों आरोपी उन्हें कुछ दूरी पर स्थित नाले के पास ले गए। वहां तीन हिस्सों में रकम बांटने की बात कही गई। इसी दौरान महिला को अचानक चक्कर आने जैसा महसूस हुआ। आरोप है कि उनकी इसी हालत का फायदा उठाकर दोनों बदमाश गले की चेन, अंगूठी और अन्य गहने उतरवाकर फरार हो गए।
कुछ देर बाद तबीयत में सुधार होने पर कौशल्या घर पहुंचीं और बेटे को पूरी घटना बताई। इसके बाद महेंद्र ने पुलिस को तहरीर देकर गहने बरामद करने और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में है। घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।