{"_id":"6a7de7444fc17b2612019481","slug":"eco-village-1-residents-on-protest-for-12-days-grnoida-news-c-23-1-lko1064-103194-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: 12 दिन से धरने पर इको विलेज-1 के निवासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: 12 दिन से धरने पर इको विलेज-1 के निवासी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेंटेनेंस चार्ज में बढ़ोतरी, अव्यवस्था समेत अन्य मुद्दों के खिलाफ हैं बैठे
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ग्रेनो वेस्ट स्थित इको विलेज-1 सोसाइटी के निवासियों का वाईजी फैसिलिटी प्रबंधन के खिलाफ चल रहा धरना बृहस्पतिवार को 12वें दिन भी जारी रहा। निवासी सोसाइटी की कथित अव्यवस्था, सामान्य क्षेत्र के रखरखाव, कॉमन एरिया मेंटेनेंस चार्ज में बढ़ोतरी और बिजली मीटर के जरिये की जा रही अतिरिक्त कटौती का विरोध कर रहे हैं।
निवासियों ने बताया कि बिना उनकी सहमति और एपेक्स कमेटी की मंजूरी के 1 जून 2026 से सामान्य क्षेत्र रखरखाव शुल्क में 0.89 रुपये प्रति वर्ग फीट की बढ़ोतरी कर दी गई। उन्होंने कहा कि जब पहले से ही उन्हें अपेक्षित सुविधाएं नहीं मिल रही हैं तो रखरखाव शुल्क बढ़ाने का कोई मतलब नहीं बनता है। निवासी संजय शर्मा ने बताया कि शुल्क बढ़ोतरी को लेकर एपेक्स कमेटी की ओर से भी आपत्ति दर्ज कराई गई है, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांगों पर समाधान नहीं होता, तब तक धरना शांतिपूर्ण तरीके से जारी रहेगा।
बृहस्पतिवार शाम करीब 7 बजे क्षेत्रीय विधायक तेजपाल नागर धरना स्थल पहुंचे और निवासियों की समस्याएं विस्तार से सुनीं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्द ही बिल्डर और फैसिलिटी प्रबंधन को संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बुलाकर बातचीत की जाएगी। विधायक की पहल से निवासियों को विवाद के समाधान की उम्मीद जगी है।