{"_id":"6a7de7390379be5e8a0d9d68","slug":"gsdfg-grnoida-news-c-23-1-lko1064-103168-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: नशे में सड़क पर गिरा युवक, बाइक लेकर फरार हुआ आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: नशे में सड़क पर गिरा युवक, बाइक लेकर फरार हुआ आरोपी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट के बिसरख गांव में नशे में सड़क पर गिरे युवक की बाइक लेकर एक व्यक्ति फरार हो गया। काफी देर बाद नशा उतरने पर युवक को बाइक गायब होने की जानकारी हुई। बाइक मालिक की शिकायत पर बिसरख पुलिस ने बुधवार को प्राथमिकी दर्ज की है। जलालपुर निवासी अमरनाथ ने शिकायत दी है कि कुछ दिन पहले उनके दोस्त शैलेश ने उनसे बाइक मांगी थी। 30 जुलाई को शैलेश बाइक लेकर जा रहा था। वह नशे की हालत में बिसरख गांव स्थित जगदंबा मेडिकल स्टोर के सामने बाइक समेत सड़क पर गिर गया। इसी दौरान वहां पहुंचे एक व्यक्ति ने सड़क पर पड़ी बाइक उठाई और लेकर फरार हो गया। वहीं कोतवाली पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।