सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   After Gurugram, now Noida employees are adamant on the demand for salary hike.

Noida News: गुरुग्राम के बाद अब नोेएडा के कर्मचारी वेतन बढ़ाने की मांग पर अड़े

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 09:18 PM IST
विज्ञापन
After Gurugram, now Noida employees are adamant on the demand for salary hike.
विज्ञापन
- कर्मचारी बोले-रोजी के लिए आये थे, अब रोटी के लिए लौटने को मजबूर कर रही महंगाई
Trending Videos

- गैस सिलिंडर की बढ़ती कीमत पर वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर की हड़ताल

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। गुरुग्राम के मानेसर के बाद अब गैस सिलिंडर की बढ़ती कीमत के चलते अब नोएडा के कर्मचारी वेतन बढ़ाने की मांग पर अड़ गए हैं। फेस-2 के डी ब्लॉक में स्थित होजरी कॉम्प्लेक्स के कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार को हड़ताल कर दी। कर्मचारियों ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन शुरू कर दिया है। पुलिस अधिकारी उन्हें समझाने के लिए पहुंचे, लेकिन कर्मचारी वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर हंगामा करते रहे।


वैश्विक युद्ध के चलते एक तरफ बीते एक महीने से गैस किल्लत के चलते घर की दाल रोटी बनाना महंगा हो गया, वहीं उसका असर रोजमर्रा के जरूरी उत्पादों से लेकर सार्वजनिक परिवहन में भी दिखने लगा, जिसके बाद दूर दराज से कमाने खाने नोएडा आए कर्मचारियों के लिए रहना बेहद कठिन हो गया है। इसी समस्या से जूझते जूझते जब एक महीने से ऊपर हो गया तो कर्मचारियों ने कंपनियों से वेतन बढ़ाने की मांग रख दी। जब वेतन नहीं बढ़ा तो कर्मचारी सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करने लगे। कर्मचारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि कंपनी की तरफ से गुरुग्राम, दिल्ली और हरियाणा में रहने वाले कर्मचारियों का वेतन बढ़ा दिया है। गैस की बढ़ती महंगाई को देखते हुए कर्मचारियों ने कई बार वेतन बढ़ाने की मांग की है। एसीपी उमेश यादव ने बताया कि वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर कर्मचारियों ने हड़ताल कर दी है। इसको काफी समझाने का प्रयास करने के बाद उनकी हड़ताल खत्म कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
- हम 12 फरवरी से नए संशोधित श्रम कानून खत्म करने और न्यूनतम वेतन 26 हजार तक करने की मांग पर अडिग हैं, ताकि श्रमिक इस महंगाई में अपने परिवार का भरण पोषण कर सकें-गंगेश्वर दत्त शर्मा, अध्यक्ष, सीटू
हाल में गैस किल्लत से बिगड़ी स्थिति से महंगाई बढ़ गई है, ऐसे में कंपनियों को भी कर्मचारियों का वेतन बढ़ाना चाहिए, ताकि वह नोएडा जैसे महंगे शहर में अपना गुजारा कर सकें-राम स्वारथ, कर्मचारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed