फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Agricultural land usurped using forged documents; bail plea rejected.

Noida News: फर्जी दस्तावेजों से कृषि भूमि हड़पी, जमानत अर्जी खारिज

Sat, 29 Aug 2026 06:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 06:15 PM IST
विज्ञापन
Agricultural land usurped using forged documents; bail plea rejected.
ग्रेटर नोएडा। सत्र अदालत ने कृषि भूमि की फर्जी रजिस्ट्री कर धोखाधड़ी करने के मामले में आरोपी फुम्मन सिंह की जमानत अर्जी खारिज कर दी। मामला थाना जेवर में दर्ज मुकदमे से जुड़ा है। वादी गुरदीप सिंह ने तहरीर में बताया था कि अमरपुर पालका स्थित उसकी 1.29 हेक्टेयर कृषि भूमि जिसे उसने वर्ष 2015 में बैनामे के जरिये खरीदा था, उसपर वह वर्षों से मालिकाना हक रखते हुए काबिज है। आरोप है कि एक जालसाज गिरोह ने उसके नाम से किसी अन्य व्यक्ति को खड़ा कर आधार व पैन कार्ड की कूटरचना की और छल-कपट से रजिस्ट्रार कार्यालय जेवर में 23 दिसंबर 2023 व 3 जनवरी 2024 को भूमि का बैनामा फर्जी तरीके से अपने नाम करा लिया। साजिश में रेखा यादव, पुष्पा शर्मा, शकुंतला देवी, कनकलता, स्वाति यादव, सुधीर कुमार शर्मा, सरिता सक्सैना, कौशल कुमार सहित कुछ अज्ञात व्यक्ति भी शामिल बताए गए हैं। अभियोजन पक्ष के अनुसार आरोपी फुम्मन सिंह ने अन्य सह-आरोपियों के साथ मिलकर फर्जी तरीके से भूमि बेचकर करोड़ों रुपये वसूले। बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने तर्क दिया कि सह-आरोपी जसबीर को उच्च न्यायालय से पहले ही जमानत मिल चुकी है। वहीं अपराध की गंभीरता को देखते हुए अदालत ने जमानत अर्जी अस्वीकार कर दी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed