{"_id":"6998556bcd753a6476068b1a","slug":"b-tech-student-commits-suicide-by-jumping-from-20th-floor-in-paramount-golf-forest-society-in-greater-noida-2026-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रेटर नोएडा में खौफनाक कदम: 20वीं मंजिल से छलांग लगाकर बीटेक छात्र ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेटर नोएडा में खौफनाक कदम: 20वीं मंजिल से छलांग लगाकर बीटेक छात्र ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
माई सिटी रिपोर्ट, ग्रेटर नोएडा
Published by: राहुल तिवारी
Updated Fri, 20 Feb 2026 06:07 PM IST
विज्ञापन
सार
ग्रेटर नोएडा के जीटा सेक्टर स्थित पैरामाउंट गोल्फ फोरेस्ट सोसाइटी में शुक्रवार दोपहर बीटेक छात्र अर्जुन तोमर ने 20वीं मंजिल से छलांग लगाकर जान दे दी। मृतक बागपत के बड़ौत का निवासी था। सूचना पर पहुंची सूरजपुर कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ग्रेटर नोएडा में छात्र की मौत
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
ग्रेटर नोएडा सेक्टर जीटा स्थित पैरामाउंट गोल्फ फोरेस्ट सोसाइटी के स्टूडियो अपार्टमेंट से शुक्रवार दोपहर एक बीटेक के छात्र ने 20वीं मंजिल छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान अर्जुन तोमर (23) निवासी बड़ौत जिला बागपत के रूप में हुई है। सूचना पर पहुंची सूरजपुर कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार बागपत निवासी हरेंद्र सिंह परिवार के साथ कोतवाली क्षेत्र में रहते हैं। वह सूरजपुर स्थित साइट-सी के पास एक केमिकल फैक्ट्री में कार्यरत था। उनका पुत्र अर्जुन तोमर मंगलमय ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस कॉलेज में बीटेक अंतिम वर्ष का छात्र था। शुक्रवार दोपहर करीब ढाई बजे से उसने पैरामाउंट गोल्फ फोरेस्ट सोसाइटी के एक स्टूडियो अपार्टमेंट की 20 मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने छात्र के पास से मिले जरूरी दस्तावेज के आधार पर परिजनों को अवगत कराया। इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस का कहना है कि घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। परिजनों की ओर से अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है।
युवक सोसाइटी के स्टूडियो अपार्टमेंट में बिना सुरक्षा जांच कैसे पहुंचा इसकी भी जांच की जा रही है। सोसाइटी के गार्डों से भी पूछताछ की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और सोसाइटी प्रबंधन से भी जानकारी ली जा रही है। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। वहीं कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और परिजन की तहरीर के आधार पर आधार पर जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos