सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Battle for medals in the pool; tickets to the state championship at stake.

Noida News: पूल में होगी पदकों की जंग, राज्य चैंपियनशिप का टिकट दांव पर

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2026 07:11 PM IST
विज्ञापन
Battle for medals in the pool; tickets to the state championship at stake.
- 10 से 12 जुलाई तक जिला स्विमिंग चैंपियनशिप, प्रोमेथियस स्कूल में जुटेंगे जिले के उभरते तैराक
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा (संवाद)। जिले के युवा तैराकों के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच तैयार हो गया है। जिला गौतम बुद्ध नगर स्विमिंग एसोसिएशन की ओर से जिला स्विमिंग चैंपियनशिप-2026 का आयोजन 10 से 12 जुलाई तक नोएडा के सेक्टर-131 स्थित प्रोमेथियस स्कूल में किया जाएगा। तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न स्कूलों, शिक्षण संस्थानों और स्विमिंग क्लबों के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता के प्रदर्शन के आधार पर उत्तर प्रदेश स्टेट सब-जूनियर एवं जूनियर स्विमिंग चैंपियनशिप-2026 के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। एसोसिएशन के सह-सचिव सुरेश देशवाल ने बताया कि प्रतियोगिता में बालक और बालिका वर्ग के लिए पांच आयु वर्ग निर्धारित किए गए हैं। ग्रुप-1 में वर्ष 2008-09, ग्रुप-2 में 2010-11, ग्रुप-3 में 2012-13, ग्रुप-4 में 2014-15 और ग्रुप-5 में 2016-17 में जन्मे खिलाड़ी भाग ले सकेंगे। प्रतियोगिता में केवल उत्तर प्रदेश में पंजीकृत यूआईडी धारक तैराकों को ही भाग लेने की अनुमति होगी। ओपन से लेकर ग्रुप-4 तक के खिलाड़ी अधिकतम पांच व्यक्तिगत स्पर्धाओं में हिस्सा ले सकेंगे, जबकि ग्रुप-5 के प्रतिभागियों को तीन स्पर्धाओं में भाग लेने का अवसर मिलेगा। सभी मुकाबले टाइम ट्रायल प्रणाली के आधार पर आयोजित किए जाएंगे।

सुरेश देशवाल ने बताया कि जिला चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले तैराक राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई करेंगे। हालांकि ग्रुप-5 के खिलाड़ी राज्य चैंपियनशिप में भाग लेने के पात्र नहीं होंगे। खिलाड़ियों की सुविधा के लिए 10 जुलाई सुबह 7 बजे तक ऑन-द-स्पॉट पंजीकरण की व्यवस्था भी की गई है। प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Install AU App

Followed