सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Bilaspur traders are troubled due to lack of public transport facilities.

Noida News: सार्वजनिक परिवहन की सुविधा नहीं होने से बिलासपुर के व्यापारी परेशान

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 08:03 PM IST
विज्ञापन
Bilaspur traders are troubled due to lack of public transport facilities.
बिलासपुर में आयोजित मार्केट संवाद के दौरान अपनी समस्या बताते व्यापारी।
विज्ञापन
- व्यापारियों ने कहा, प्रशासन और प्राधिकरण के उदासीन रवैये से क्षेत्र का उचित विकास नहीं हुआ
Trending Videos


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। प्रदेश के शो विंडो गौतमबुद्ध नगर के बिलासपुर क्षेत्र में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था नहीं होने से व्यापारी परेशान हैं। व्यापारियों ने कहा कि प्रशासन और प्राधिकरण के उदासीन रवैये से क्षेत्र का उचित विकास नहीं हो सका है।

क्षेत्र के मुख्य बाजार में संवाद कार्यक्रम में इकट्ठा व्यापारियों ने स्थानीय मुद्दों को उठाया। व्यापारियों ने कहा कि कि सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था नहीं होने के चलते नोएडा, दिल्ली, ग्रेटर नोएडा, बुलंदशहर और अलीगढ़ जैसे जिलों में उत्पादों को थोक में लाने या बेचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। व्यापारियों ने कहा कि क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरों की कमी है। कई सीसीटीवी वर्तमान में सुचारू रूप से काम नहीं कर रहे हैं। बस अड्डे स्थित शौचालय की सफाई नहीं होने से यहां से निकलने वाले यात्री बदबू से परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि क्षेत्र की पुलिस चौकी कई दशक से धर्मशाला में चल रही है। हाईटेक जिला होने के बाद भी पुलिस विभाग अपनी इमारत नहीं बना सका है। उन्होंने कहा कि बिलासपुर में बड़े क्षेत्र में राजकीय कृषि फार्म है जिस पर खेती होती है यदि यहां कोई उद्योग लगा दिया जाए तो क्षेत्र के लोगों को रोजगार का साधन बन जाएगा व्यापारियों को भी इसका लाभ मिलेगा। व्यापरियों ने बताया कि शिक्षा हासिल करने के लिए दिल्ली-नोएडा जाने वाले बच्चों को भी सार्वजनिक यातायात नहीं मिलने से दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।


सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था नहीं है। ऐसे में व्यापारियों के साथ स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। - मोहित शर्मा
क्षेत्र में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र है लेकिन उसमें भी डॉक्टर कम ही बैठते हैं। क्षेत्र में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की दरकार है।- सचिन बजाज
बच्चों, युवाओं के लिए क्षेत्र में खेल के मैदान या पार्क नहीं है। इसके अलावा बुजुर्गों के टहलने के लिए भी कोई स्थान नहीं है।

- प्रदीप गोयल

क्षेत्र में अधिकतर सीसीटीवी काम नहीं करते हैं। किसी बड़ी घटना के दौरान इसपर सवालिया निशान लग सकता है।- नदीम राजा,
बिलासपुर के ग्रेनो के रास्ते में वाहन चालाकों को रोजाना शाम को जाम से जूझना पड़ता है। इसका निराकरण कराने की आवश्यकता है। - निरंजन पटवारी
शिक्षा के लिए क्षेत्र में सरकारी स्कूलों की कमी है। विद्यार्थियों को ग्रेटर नोएडा, नोएडा और दिल्ली का रुख करना पड़ता है।- हरि गोपाल
कृषक भूमि पर काॅलोनाइजर प्लाॅटिंग कर रहे हैं। इनके चंगुल में आकर लोग कमाई गवां देते हैं। समय रहते कार्रवाई होनी चाहिए। -प्रताप जैन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed