{"_id":"6a426968e3c23160870646de","slug":"body-of-youth-who-drowned-in-ganga-canal-recovered-foul-play-suspected-grnoida-news-c-491-1-rgh1002-8084-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: गंग नहर से डूबे युवक का शव बरामद, हत्या की जताई आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: गंग नहर से डूबे युवक का शव बरामद, हत्या की जताई आशंका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार दोपहर को दोस्तों के साथ गया था, शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा
दनकौर (संवाद)। ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 कोतवाली क्षेत्र के रामपुर जागीर गांव निवासी 26 वर्षीय रविंद्र चेचई उर्फ गोलू का शव सोमवार को दनकौर क्षेत्र के गंग नहर (खेरली नहर) से बरामद हुआ। रविवार दोपहर से लापता युवक की तलाश पुलिस और एनडीआरएफ की टीम कर रही थी। परिजनों ने चार लोगों पर हत्या कर शव नहर में फेंकने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार चौहान ने बताया कि अभी तक परिजनों की ओर से कोई लिखित तहरीर नहीं दी गई है।
रामपुर जागीर निवासी श्रीपाल का इकलौता बेटा रविंद्र चेचई रविवार दोपहर दोस्तों के साथ खेत में गया था। शाम को परिजनों को सूचना मिली कि वह खेरली नहर में डूब गया है। सूचना मिलते ही पुलिस और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और देर रात तक नहर में तलाश करती रही, लेकिन सफलता नहीं मिली। सोमवार सुबह दोबारा शुरू किए गए सर्च अभियान के दौरान घटना स्थल से करीब 5 किमी दूर चांगोली के पास नहर से रविंद्र का शव बरामद कर लिया गया।
मृतक की पत्नी और तीन बच्चे हैं। मृतक के एक रिश्तेदार का आरोप है कि रविंद्र के हाथ-पैर पर चोट के निशान थे और नाक से खून भी निकल रहा था। ऐसे में आशंका है कि हत्या कर शव नहर में फेंका गया है। दूसरी ओर लोगों में चर्चा है कि मृतक अपने दोस्तों के साथ नहर में नहाने गया था। नहाते वक्त दोस्तों में तैरकर नहर पार करने की शर्त लगी थी।