फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Buyers will get RC details from the comfort of their homes.

Noida News: खरीदारों को घर बैठे मिलेगी आरसी के बारे में जानकारी

Thu, 20 Aug 2026 08:28 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2026 08:28 PM IST
विज्ञापन
Buyers will get RC details from the comfort of their homes.
- यूपी रेरा ने शुरू की नई सुविधा, आदेश भी ई-मेल पर होगा उपलब्ध
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश भूसंपदा विनियामक प्राधिकरण ने खरीदारों को दो नई सुविधा दी है। अब खरीदारों को घर बैठे ही रिकवरी सर्टिफिकेट की जानकारी मिलेगी। साथ ही अगर रेरा का आदेश चाहिए तो वो भी उनको ई-मेल पर उपलब्ध होगा। आदेश का पालन हो रहा है या नहीं, इसका भी पता चल सकेगा। अफसरों ने बताया कि इन जानकारी के लिए खरीदारों को यूपी रेरा की तरफ से जारी ई-मेल आईडी पर मेल करना होगा।


यूपी रेरा के अफसरों ने बताया कि ऐसे कई मामले आए हैं, जिनमें आवंटी या शिकायतकर्ता आवश्यक शपथ पत्र नहीं दे रहे हैं। इस कारण वसूली प्रमाणपत्र की राशि प्राप्त करने में उनको मुश्किल हो रही है। कई मामलों में जानकारी के अभाव या लापरवाही के कारण शपथ पत्र समय पर उपलब्ध नहीं कराया जाता है। हाल ही में यूपी रेरा ने शपथ पत्र देकर आरसी की धनराशि लेने की जानकारी दी थी लेकिन फिर भी आवंटी व खरीदार लापरवाही कर रहे हैं।
विज्ञापन

यूपी रेरा ने सभी खरीदार व शिकायतकर्ताओं से कहा है कि वो अपने मामले में पीठ के पारित आदेश, उसके अनुपालन और जारी रिकवरी सर्टिफिकेट से संबंधित सभी प्रक्रिया समय से पूरा कर लें। जहां शपथ पत्र देना आवश्यक है, वहां उसे समय पर उपलब्ध करा दें। किसी भी तरह की लापरवाही या जानकारी के अभाव के कारण राशि प्राप्त करने की प्रक्रिया प्रभावित नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगर उनको अपने मामले के आदेश या आरसी की पूरी जानकारी चाहिए तो ई-मेल में अपना मामला संख्या, रिकवरी सर्टिफिकेट संख्या, परियोजना का नाम, बिल्डर का नाम व अपनी समस्या का संक्षिप्त विवरण भेजना चाहिए। उन्होंने बताया कि मुख्यालय की पीठों से संबंधित जानकारी के लिए ई-मेल rro.hq@up-rera.in और क्षेत्रीय कार्यालय की पीठों के लिए rro.ncr@up-rera.in पर मेल करना होगा। उनको पूरी जानकारी उपलब्ध करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed