{"_id":"69ea0e5fb1d8acfc12091183","slug":"crime-in-delhi-noida-news-c-340-1-del1011-133421-2026-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: उल्टा-सीधा बोलते हो तुम लोग कह पड़ोसी ने पिता-पुत्र पर किया चाकू से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: उल्टा-सीधा बोलते हो तुम लोग कह पड़ोसी ने पिता-पुत्र पर किया चाकू से हमला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
- महेंद्र पार्क इलाके की घटना, पिता की हालत नाजुक, भागे आरोपी की तलाश कर रही पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। महेंद्र पार्क इलाके में उल्टा-सीधा बोलने का आरोप लगाकर पड़ोसी ने पिता-पुत्र पर चाकू से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। दिव्यांग पिता मोहम्मद दीन की हालत गंभीर है। बेटा तौफीक लोकनायक अस्पताल में भर्ती है। मोहम्मद दीन की बहू की शिकायत पर पुलिस हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपी सत्यम की तलाश कर रही है।
मोहम्मद दीन अपने दो बेटों तौफीक (42), मोहम्मद उस्मान (28), बहू सुहाना (26) और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ सराय पीपल थाना इलाके में रहते है। सुहाना ने पुलिस को बताया कि 21 अप्रैल की रात करीब 11 बजे वह घर के बाहर बैठी हुई थी। ससुर मोहम्मद दीन और जेठ तौफीक भी बैठे थे। आरोप है कि इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला सत्यम चाकू लेकर आया। आते ही उसने तौफीक की गिरेबान पकड़ ली और गाली देकर कहने लगा कि वह उसके बारे में उल्टा-सीधा बोलता है। जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपी ने उसपर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। बेटे पर हमला होते देख मोहम्मद दीन चिल्लाने लगे। आरोपी ने उनपर भी चाकू से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। सुहाना ने बीच-बचाव की कोशिश की तब आरोपी धक्का देकर भाग गया। तभी सुहाना के पति मोहम्मद उस्मान वहां आ गए। दंपती घायल मोहम्मद दीन और तौफीक को लेकर बाबू जगजीवन राम अस्पताल पहुंचे। यहां से दोनों को लोकनायक अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X