{"_id":"69dcf030811041d9b109c855","slug":"cylender-problem-grnoida-news-c-23-1-lko1064-92199-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: सिलिंडर संकट ने बिगाड़ी शादियों की रौनक, कलेक्ट्रेट बना आखिरी सहारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: सिलिंडर संकट ने बिगाड़ी शादियों की रौनक, कलेक्ट्रेट बना आखिरी सहारा
विज्ञापन
विज्ञापन
- 25 से अधिक लोगों ने जिलाधिकारी के नाम शिकायत देकर सिलिंडर उपलब्ध कराने की मांग
- वहीं शादी का कार्ड संलग्न करने पर ही मामलों को संबंधित एजेंसी के पास भेजा जा रहा
- लोग जिला पूर्ति अधिकारी से लगा रहे गुहार
राजेश भाटी,
ग्रेटर नोएडा। शहनाइयों की गूंज, हल्दी और मेहंदी की खुशबू, और घरों में शुरू होती रौनक। शादी का मौसम बस दस्तक देने ही वाला है। लेकिन इस खुशियों भरे माहौल के बीच एक ऐसी परेशानी खड़ी हो गई है, जिसने कई परिवारों की चिंता बढ़ा दी है। महज तीन दिन बाद शुरू हो रहे शादी के सीजन से पहले रसोई गैस सिलिंडर की किल्लत ने लोगों की तैयारियों पर ब्रेक लगा दिया है। हालात इतने गंभीर हो गए हैं कि दर्जनों लोग शिकायत लेकर प्रशासन के दरवाजे तक पहुंच रहे हैं। कोई बेटी की शादी के लिए गैस मांग रहा है, तो कोई बहन की विदाई की दावत के लिए गुहार लगा रहा है।
शादियों में दावत की तैयारियों के लिए सोमवार को 25 से अधिक लोगों ने जिलाधिकारी के नाम शिकायत देकर सिलिंडर उपलब्ध कराने की मांग की। जिला पूर्ति अधिकारी कार्यालय में प्राप्त शिकायतों को संबंधित गैस एजेंसियों की कंपनी के विक्रय मैनेजर को व्यवस्था कराने के लिए निर्देश दिया गया है। बता दें लोग शिकायतें लेकर सारा दिन जिला पूर्ति अधिकारी के दफ्तर के चक्कर लगा रहे हैं। आवेदन के साथ शादी का कार्ड संलग्न करने पर ही मामलों को संबंधित एजेंसी को भेजा जा रहा है।
हलवाई ने कोयला की भट्टी पर काम करने से किया मना : ग्रेटर नोएडा के तिलपता गांव निवासी नीरज कुमार ने बताया कि उनकी बहन की शादी 19 अप्रैल को है। हलवाई ने भट्टी पर खाना बनाने से इंकार कर दिया है। गैस एजेंसी पर संपर्क करने पर उनसे जिलाधिकारी की अनुमति लाने को कहा गया। उन्होंने बारात के लिए 10 सिलेंडर उपलब्ध कराने की मांग की है। जिला पूर्ति अधिकारी कार्यालय ने उनका आवेदन एचपी कंपनी के सेल्स मैनेजर को भेज दिया है।
लग्न सगाई की दावत के लिए मांगे 15 सिलिंडर : ग्राम खोदना कला निवासी हितेष की शादी 25 अप्रैल को है, जबकि 21 अप्रैल को लग्न सगाई समारोह होना है। उन्होंने करीब 1500 मेहमानों के लिए भोजन की व्यवस्था करने के लिए 15 सिलिंडर की मांग की है। प्रशासन ने उनके आवेदन को संबंधित कंपनी के मैनेजर को भेज दिया है। हितेष ने दादरी विधायक तेजपाल नागर से भी इस संबंध में सिफारिश करवाई है।
अर्जुन कुमार ने अपनी लग्न सगाई के लिए मांगे सिलिंडर : नोएडा सेक्टर-51, होशियारपुर निवासी अर्जुन कुमार की सगाई 19 अप्रैल और बारात 25 अप्रैल को जानी है। 17 अप्रैल को होने वाले लग्न सगाई के कार्यक्रम में खाना बनवाने के लिए उन्होंने 15 गैस सिलिंडर उपलब्ध कराने की मांग की है। आपूर्ति विभाग ने उसकी मांग पर गैस एजेंसी की कंपनी के सेल्स मैनेजर को व्यवस्था कराने के लिए निर्देशित किया है।
Trending Videos