Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Darkness prevails in farmers' homes during the festival of lights; they will celebrate Diwali at the protest site itself.

Noida News: रोशनी के पर्व पर किसानों के घर अंधेरा, धरना स्थल पर ही मनाएंगे दिवाली

Sat, 07 Nov 2026 09:07 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2026 09:07 PM IST
विज्ञापन
Darkness prevails in farmers' homes during the festival of lights; they will celebrate Diwali at the protest site itself.
यमुना एक्सप्रेसवे हाईवे का सात प्रतिशत आवासीय प्लॉट की मांग को लेकर हवन करते किसान ।  स्रोत वीड
- यमुना प्राधिकरण के खिलाफ दयानतपुर में किसानों ने किया हवन, मांगें पूरी होने तक घर नहीं लौटने की चेतावनी
विज्ञापन

- 100 दिन से आवासीय प्लॉट और अतिरिक्त मुआवजे की मांग को लेकर दे रहे धरना
यमुना सिटी। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसान इस बार धरना स्थल पर ही दिवाली, गोवर्धन पूजा और भैया दूज मनाएंगे। शनिवार सुबह करीब आठ बजे जेवर के दयानतपुर गांव में किसानों ने विधि-विधान से हवन और पूजा-अर्चना की। किसानों ने कहा कि धरने के 100 दिन पूरे हो चुके हैं, लेकिन उनकी मांगों पर अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई है।

किसानों का कहना है कि प्राधिकरण ने यमुना एक्सप्रेसवे के लिए अधिग्रहीत जमीन के बदले सात प्रतिशत आवासीय प्लॉट देने का वादा किया था, लेकिन 18 साल बीतने के बाद भी उन्हें इसका लाभ नहीं मिला। इसके अलावा 64.7 प्रतिशत अतिरिक्त मुआवजा भी लंबित है। किसानों ने आरोप लगाया कि प्राधिकरण लगातार उनकी अनदेखी कर रहा है। किसानों ने कहा कि दिवाली पर लोग अपने घरों को दीपों से रोशन करेंगे, लेकिन उनके परिवार त्योहार पर भी उनका इंतजार करेंगे। इस बार वे घर जाने के बजाय धरना स्थल पर ही दीप जलाएंगे और गोवर्धन पूजा व भैया दूज भी यहीं मनाएंगे। मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा और वे घर नहीं लौटेंगे। किसानों ने चेतावनी दी कि 60 मीटर सर्विस रोड का निर्माण भी नहीं होने देंगे। हवन में राकेश कुमार, वीरपाल, राम अवतार, ओमपाल, रूप सिंह, नेकराम, राकेश शर्मा, चरन सिंह, भोला सिंह और ओमवीर सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed