फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Dates changed for Civil Services competition trials.

Noida News: सिविल सर्विसेज प्रतियोगिताओं के ट्रायल की बदलीं तारीखें

Mon, 03 Aug 2026 06:53 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 06:53 PM IST
विज्ञापन
Dates changed for Civil Services competition trials.
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। उत्तर प्रदेश खेल निदेशालय ने वर्ष 2026-27 की अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज प्रतियोगिताओं के ट्रायल की तारीखों में बदलाव किया है। गौतमबुद्ध नगर में जिला स्तरीय ट्रायल 13 अगस्त को सूरजपुर के मलकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में सुबह 10 बजे होगा। चयनित खिलाड़ी 18-19 अगस्त को मंडलीय ट्रायल में, जबकि प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिताएं 24-25 अगस्त को होंगी। प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. परवेज अली ने संशोधित कार्यक्रम की जानकारी देते हुए पात्र खिलाड़ियों से समय पर पहुंचने की अपील की। ट्रायल में केवल नियमित सरकारी कर्मचारी ही भाग ले सकेंगे। परिषद, बोर्ड, नगर निगम, पंचायत, पुलिस, शिक्षक और स्वायत्तशासी संस्थाओं के कर्मचारी पात्र नहीं होंगे। चयन प्रक्रिया में शारीरिक परीक्षण अनिवार्य है, जिसमें न्यूनतम 14 अंक आवश्यक हैं। 20 से अधिक खेलों में चयन होगा, जिसमें पहली बार खो-खो और योगासन शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed