{"_id":"6af1bfd50cc34d0a0007f3cd","slug":"dfgd-grnoida-news-c-23-1-lko1064-111577-2026-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: हिरासत से आरोपी भागने के मामले में दो सिपाही और एक होमगार्ड बरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: हिरासत से आरोपी भागने के मामले में दो सिपाही और एक होमगार्ड बरी
विज्ञापन
(अदालत से)
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने पुलिस हिरासत से आरोपी के फरार होने के मामले में दो सिपाहियों और एक होमगार्ड को दोषमुक्त कर दिया। अदालत ने कहा कि अभियोजन आरोप को युक्तियुक्त संदेह से परे साबित करने में पूरी तरह विफल रहा। बरी होने वालों में सिपाही जयकेंद्र सिंह निवासी इटावा, सिपाही राकेश कुमार निवासी सहारनपुर और होमगार्ड सुरेंद्र कुमार निवासी बुलंदशहर शामिल हैं।
अभियोजन के अनुसार 11 नवंबर 2017 को चोरी के मामले का आरोपी रॉबिन उर्फ अमित पाल निवासी असम को मेडिकल जांच के लिए सेक्टर-30 स्थित जिला अस्पताल परिसर ले जाया गया था। आरोप था कि आरोपी ने पेट दर्द का बहाना बनाकर शौचालय गया और पिछली खिड़की खोलकर भाग निकला। इस पर सिपाही जयकेंद्र सिंह ने खुद थाना सेक्टर-20 में तहरीर दी थी। पुलिस के मुताबिक उसके खिलाफ दिल्ली में तीन मुकदमे भी दर्ज मिले। पुलिस ने मारूफ के खिलाफ और तीनों कर्मियों के खिलाफ आरोप-पत्र भेजा। अदालत ने कहा कि लोक सेवक ने आरोपी का हिरासत से भागना उपेक्षा से सहन किया हो। यहां उलटे यह सामने आया कि फरार होने के बाद आरोपी की काफी देर तक तलाश की गई और स्वयं जयकेंद्र सिंह ने ही प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराई। गवाहों ने बताया कि आरोपियों ने मारूफ को भागने देने में उपेक्षा नहीं की। बल्कि उसका असली नाम पता लगाने और उसे पकड़वाने में पुलिस का पूरा सहयोग किया। बचाव पक्ष की ओर से कोई साक्ष्य पेश नहीं किया गया। अदालत ने तीनों को दोषमुक्त कर दिया।